अनुरा कुमारा दिसानायके बनने जा रहे श्रीलंका के नए राष्ट्रपति

जुबिली स्पेशल डेस्क

पड़ोसी देश श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव हो गए है और शनिवार को डाले गए वोटों की आज सुबह से ही गिनती शुरू हो गई थी और इसके नतीजे नेशनल पीपुल्स पावर के अनुरा कुमारा दिसानायके एक बड़ी जीत की तरफ बढ़ रहे हैं।

श्रीलंका के मार्क्सवादी नेता अनुरा कुमारा दिसानायके का राष्ट्रपति बनना लगभग तय है। हालांकि उनके चुनौती है कि कर्ज में डूबे देश को फिर से पटरी लाना। श्रीलंका के लोग भी यही चाहते हैं कि देश की सत्ता पर ऐसा योग्य आदमी बैठे जो इस देश को संकट से निकाल सके।

अनुरा कुमार दिसानायके श्रीलंका की राजधानी कोलंबो से सांसद के तौर पर देश की सेवा कर रहे है। वह 2019 में भी राष्ट्रपति चुनाव लड़ चुके हैं और वे अपने कॉलेज के समय से JVP पार्टी से जुड़े हुए हैं। इसके आलावा 2004 से 2005 तक वे कृषि, पशुधन, भूमि और सिंचाई मंत्री के तौर पर भी काम कर चुके है। 2015 से 2018 तक मुख्य विपक्षी सचेतक रहे।

Related Articles

Back to top button