राजस्थान चुनाव: बीजेपी ने जारी की 83 प्रत्याशियों की दूसरी सूची, देखें पूरी लिस्ट

जुबिली न्यूज डेस्क 

जयपुर: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने शनिवार को अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह की ओर से जारी इस सूची में 83 नाम शामिल किए गए हैं। इससे पहले पाटभ्र् अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक में इन उम्मीदवारों के नामों को मंजूरी दी गई थी।

दूसरी सूची में पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां समेत कई बड़े नेताओं को शामिल किया गया है। इससे पहले जारी पार्टी की पहली सूची में 41 उम्मीदवारों की घोषणा की गई थी। इनमें 7 सांसद भी थे।इस सूची में कुल 83 प्रत्याशियों के नाम हैं। इस सूची में भाजपा हाईकमान ने एक भी सांसद को चुनाव मैदान में नहीं उतारा है।

ये भी पढ़ें-अखिलेश के आरोप पर कांग्रेस ने दे दिया ‘सबूत’, बताया किसने दिया धोखा

नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ की सीट बदल दी गई है। राठौड़ को चूरू के बजाय तारानगर विधानसभा सीट से प्रत्याशी घोषित किया है। जयपुर के विद्याधर नगर से टिकट कटने से नाराज हुए नरपत सिंह राजवी को चित्तौड़गढ़ से प्रत्याशी बनाया है। दूसरी लिस्ट में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और उनके कई समर्थकों के नाम भी शामिल हैं।

जानिए किस सीट से किसे उतारा मैदान में

रायसिंहनगर – बलवीर सिंह लूथरा

अनूपगढ़ – संतोष बावरी

संगरिया – गुरदीप सिंह शहपीणी

पीलीबंगा – धर्मेंद्र मोची

नोहर – अभिषेक मटोरिया

बीकानेर पश्चिम – जेठानंद व्यास

बीकानेर पूर्व – सिद्धि कुमारी

लूणकरणसर – सुमित गोदारा

नोखा – बिहारी लाल बिश्नोई

तारानगर – राजेंद्र राठौड़

चूरू – हरलाल सहारण

रतनगढ़ – अभिनेश महर्षि

सूरजगढ़ – संतोष अहलावत

धोद – गोवर्धन वर्मा

नीमकाथाना – प्रेम सिंह बाजोर

श्रीमाधोपुर – झब्बर सिंह खर्रा

चोमू – रामलाल शर्मा

फुलेरा – निर्मल कुमावत

आमेर – सतीश पूनिया

मालवीय नगर – कालीचरण सराफ

सांगानेर – भजनलाल शर्मा

बगरू – कैलाश चंद्र वर्मा

चाकसू – राम अवतार बैरवा

मुंडावर – मनजीत धर्मपाल चौधरी

थानागाजी – हेम सिंह भडाना

अलवर शहर – संजय शर्मा

डीग कुम्हेर – डॉक्टर शैलेश सिंह

धौलपुर – शिवचरण कुशवाहा

खंडार – जितेंद्र गोठवाल

मालपुरा – कन्हैयालाल चौधरी

पुष्कर – सुरेश सिंह रावत

अजमेर उत्तर – वासुदेव देवनानी

अजमेर दक्षिण – अनीता भदेल

नसीराबाद – रामस्वरूप लांबा

ब्यावर – शंकर सिंह रावत

जायल – मंजू बाघमार

नागौर – डॉ. ज्योति मिर्धा

मेड़ता – लक्ष्मण राम मेघवाल

मकराना – सुमिता भींचर

परबतसर – मानसिंह किनसरिया

नावां – विजय सिंह चौधरी

जैतारण – अविनाश गहलोत

सोजत – शोभा चौहान

पाली – ज्ञानचंद पारख

बाली – पुष्पेंद्र सिंह राणावत

सुमेरपुर – जोगाराम कुमावत

सूरसागर – देवेंद्र जोशी

पोकरण – महेंद्र प्रताप पुरी जी महाराज

सिवाना – हमीर सिंह भायल

चौहटन – आदुराम मेघवाल

आहोर – छगन सिंह राजपुरोहित

जालौर – जोगेश्वर गर्ग

सिरोही – ओटाराम देवासी

पिंडवाड़ा – समाराम गरासिया

रेवदर – जगसीराम कोली

गोगुंदा – प्रतापमल गमेती

झाडोल – बाबूलाल खराड़ी

उदयपुर ग्रामीण – फूल सिंह मीणा

उदयपुर – ताराचंद जैन

सलूंबर – अमृतलाल मीणा

धरियावद – कन्हैयालाल मीणा

आसपुर – गोपीचंद मीणा

घाटोल – मानशंकर निनामा

गढी – कैलाश चंद्र मीणा

चित्तौड़गढ़ – नरपत सिंह राजवी

निंबाहेड़ा – श्रीचंद कृपलानी

बड़ी सादड़ी – गौतम सिंह डाक

प्रतापगढ़ – हेमंत मीणा

कुंभलगढ़ – सुरेंद्र सिंह राठौड़

राजसमंद – दीप्ति महेश्वरी

नाथद्वारा – कुंवर विश्वराज सिंह मेवाड़

आसींद -झब्बर सिंह सांखला

भीलवाड़ा – विट्ठल शंकर अवस्थी

जहाजपुर – गोपीचंद मीणा

मांडलगढ़ – गोपाल लाल शर्मा

बूंदी – अशोक डोगरा

सांगोद – हीरालाल नागर

कोटा दक्षिण – संदीप शर्मा

छबड़ा – प्रताप सिंह सिंघवी

डग – कालूराम मेघवाल

झालरापाटन – वसुंधरा राजे

खानपुर – नरेंद्र नगर

मनोहर थाना – गोविंद रानी पुरिया

यहां देखें बीजेपी उम्मीदवारों की दूसरी सूची

Related Articles

Back to top button