सीनियर राष्ट्रीय खो-खो चैंपियनशिप में भाग लेने UP की टीमें रवाना

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की महिला तथा पुरुष खो-खो टीम मध्य प्रदेश के जबलपुर में 27 दिसंबर से आयोजित की जाने वाली 54वीं सीनियर नेशनल खो-खो चैम्पियनशिप में खेलने रवाना हो गई है। टीम बलिया से जबलपुर के लिए रवाना हुई है।

उत्तर प्रदेश खो-खो एसोसिएशन के महासचिव चन्द्रभानु सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश की टीम का चयन 18 से 20 दिसम्बर 2021 तक गौतमबुद्धनगर के नोयडा कॉलेज ऑफ फिजिकल एडुकेशन, धूम, मानिकपुर में आयोजित 48वीं सीनियर स्टेट खो-खो चैम्पियनशिप में प्रदर्शन के आधार पर किया गया।

इसका आयोजन यू पी खो-खो एसोसिएशन के तत्वाधान में डिस्ट्रिक्ट खो-खो एसोसिएशन गौतमबुद्ध नगर ने किया था। इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों की कुल 117 पुरुष एवम महिला टीमों ने प्रतिभाग किया।

जबलपुर के लिए बलिया से रवाना टीम के कंडीजेंट लीडर उत्तर प्रदेश खो-खो एसोसिएशन के कार्यकारिणी सदस्य विनोद कुमार सिंह हैं। टीमें इस प्रकार हैं

महिला टीम : नेहा, निकिता व आरुही (बिजनौर), अंजलि यादव (कप्तान), जया सिंह व मुस्कान सिंह (बलिया), शालिनी चौरसिया, ममता पटेल व शिवानी पटेल (प्रयागराज), अमीषा वर्मा (बस्ती) तथा काजल राठी (गौतमबुद्ध नगर)। टीम कोच- प्रीती गुप्ता (बलिया)।

पुरुष टीम : रजत मलिक, जयन्त झा, संजीत यादव व छोटन (बिजनौर), आकाश बालियान व भानु प्रताप (अलीगढ़), राहुल गौतम व कुलदीप कुमार (प्रयागराज), सुनील भाटी व सचिन अली (गौतमबुद्ध नगर), विपिन वर्मा (बस्ती) तथा शिवेन्द्र सिंह (अयोध्या)। टीम कोच : मुकुल कुमार (बिजनौर)।

 

Related Articles

Back to top button