पहली बार विधायक बने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री

न्यूज़ डेस्क

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने विधान परिषद के सदस्य के तौर पर शपथ ली। उद्धव ठाकरे के अलावा विधान परिषद की उपसभापति नीलम गोरे (शिवसेना), भाजपा के रणजीत सिंह मोहिते पाटिल, गोपीचंद पाडलकर, प्रवीण दटके और रमेश कराड, राकांपा के शशिकांत शिंदे और अमोल मितकरी तथा कांग्रेस के राजेश राठौड़ ने शपथ ली।

ये भी पढ़े: दुनिया के 62 देश जानना चाहते है कोविड-19 कहां से आया ?

ये भी पढ़े: क्या ये भारत है! साइकिल में बोरा लटकाया और बोरे में बेटी को रखा और चल दिया

ये नौ सीटें 24 अप्रैल को खाली हुई थीं। विधान भवन में महाराष्ट्र विधानपरिषद के अध्यक्ष रामराजे निम्बाल्कर ने ठाकरे और 14 मई को निर्विरोध चुने गए अन्य आठ लोगों को शपथ दिलाई।

शिवसेना अध्यक्ष इस चुनाव के साथ पहली बार विधायक बने हैं। उन्होंने पिछले साल 28 नवंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी और उनके लिए 27 मई से पहले विधानमंडल के दोनों सदनों में से किसी एक का सदस्य बनना जरूरी था। ठाकरे के बेटे आदित्य भी विधानसभा के सदस्य हैं और तीन पार्टी की गठबंधन सरकार में मंत्री भी हैं।

ये भी पढ़े: पीएम केयर्स फंड : सवाल अभी भी जिंदा हैं

ये भी पढ़े: शाहिद अफरीदी को इंडियन क्रिकेटर्स ने क्यों लताड़ा?

Related Articles

Back to top button