क्या बीजेपी में विद्रोह की शुरुआत है मुरली मनोहर जोशी का ट्वीट !

अविनाश भदौरिया

इतिहास गवाह है कि, जब-जब कोई शासक हद से ज्यादा मजबूत हुआ है तब-तब उस सम्राज्य का अंत उसी शासक के अपनों के विद्रोह से हुआ है। वर्तमान भारतीय राजनीति में भी ऐसा ही कुछ परिद्रश्य नजर आ रहा है।

दरअसल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिग्गज नेता मुरली मनोहर जोशी ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के वाइस चांसलर एम. जगदीश कुमार पर निशाना साधा है। उन्होंने जेएनयू के वाइस चांसलर को पद से हटाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें : मिस कॉल के बाद पोस्टकार्ड पर फंसी बीजेपी

बीजेपी नेता जोशी ने कहा कि सरकार ने वाइस चांसलर जगदीश कुमार से छात्रों और टीचरों से मिलकर विवाद को सुलझाने को कहा था, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया और हठी बने रहे। उन्होंने कहा कि अब जगदीश कुमार को जेएनयू वाइस चांसलर के पद से हटा देना चाहिए।

बीजेपी के सीनियर नेता मुरली मनोहर जोशी ने ट्वीट किया, यह चौंकाने वाला है कि VC सरकार के प्रस्ताव को नहीं मानने के लिए अड़े हुए हैं। यह रवैया निंदनीय है और मेरी राय में ऐसे VC को अपने पद पर बने रहने की इजाजत नहीं दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट्स हैं कि मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने जेएनयू के VC को दो बार जेएनयू में बढ़ी हुई फीस के मुद्दे को हल करने के लिए कुछ उचित सलाह दी थी।

मुलरी मनोहर जोशी का बयान ऐसे वक्त में सामने आया है जब जेएनयू के वीसी जगदीश कुमार लगातार छात्रों और विपक्ष के निशाने पर बने हुए हैं। जेएनयू में लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं लेकिन अब तक छात्रों से सीधे संवाद के जरिए विवाद सुलझाने की कोशिश नहीं की गई।

यह भी पढ़ें : अलंघ्य बहुमत का मिथक

बता दें 5 जनवरी को जएनयू कैंपस में कुछ नकाबपोश लोगों ने हॉस्टल में रह रहे छात्रों पर हमला किया था, जिसमें कुछ छात्र गंभीर रूप से जख्मी भी हुए थे।

बीजेपी नेता के ट्वीट के बाद अब सवाल उठ रहे हैं कि, क्या बीजेपी टूटने की कगार पर है ? क्योंकि पिछले काफी समय से मोदी और शाह की जोड़ी के सामने बीजेपी के बड़े-बड़े दिग्गज हताश नजर आ रहे थे। लेकिन अब विपक्ष के साथ ही पार्टी के अन्दर भी विरोध के स्वर फूटने लगे हैं।

यह भी पढ़ें : दिल्ली चुनाव में EVM की भी होगी अग्नि परीक्षा

देखिए सोशल मीडिया के कुछ मजेदार पोस्ट

विराम सिंह लिखते हैं कि, मार्गदर्शन मंडल मार्ग दिखा रहा हैं।

अवतार आंग ने लिखा है कि, कामरेड जोशी

धरमवीर अरोड़ा लिखते हैं, ऐसा प्रतीत होता है कि सारे घटनाक्रम के सूत्रधार ये ही हैं बाकी शायद आपके कहने का कोई प्रभाव सरकार पर पड़े क्योंकि इनके समर्थन के बिना वी सी ऐसा नहीं कर सकते।

अजय लिखते हैं, Sir आप ही बन जाइए प्रधानमंत्री! कम से कम आप लोग संविधान और संस्थाओं की कुछ तो इज्जत करते थे 🙏

पूरा देश आज मोदी जी और अमित शाह से परेशान है!

विशाल कुमार गुप्ता ने लिखा, कुंठा प्रदर्शित कर रहे हैं महोदय

Related Articles

Back to top button