नए साल में मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों को देगी ये तोहफा

न्यूज डेस्क

नए साल आने को अब दो ही दिन हैं। ऐसे में पूरे देश में नए साल का जश्न मनाने की तैयारियां चल रही हैं। ऐसा लग रहा है कि इस बार नया साल केंद्रीय कर्मचारियों के लिए दोगुनी खुशियां लेकर आने वाला है। जी हां इस बार नए साल में मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दे सकती है।

दरअसल मोदी सरकार नए साल की शुरुआत से ही यानी जनवरी से केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा सकती हैं। महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी से केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में प्रत्येक महीने दस हजार रुपये तक बढ़ोतरी हो सकती है। सरकार के इस फैसले से करीब 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों को फायदा होगा। वहीं, 62 लाख पेंशनधारकों को भी इसका लाभ मिलेगा। ​

ख़बरों की माने तो केंद्र सरकार जनवरी-जून 2020 के लिए केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में चार फीसदी की बढ़ोतरी कर सकती है। महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के बाद केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में 720 रुपये से 10 हजार रुपये तक बढ़ोतरी हो सकती है।

बता दें कि केंद्र सरकार साल में दो बार केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी करती है। यह इजाफा जनवरी और जून के महीने में किया जाता है। नए साल में जनवरी में महंगा भत्ता बढ़ने की उम्मीद है। मौजूदा समय में यह भत्ता 17 फीसदी है अगर सरकार इस को बढ़ा देती है तो ये बढ़कर 21 फीसदी हो जायेगा।

क्या होता है महंगाई भत्ता

यह भत्ता देश के सरकारी कर्मचारियों के रहने-खाने के स्तर को बेहतर करने के लिए दिया जाता है। ये पैसा सरकारी कर्मचारियों, पब्लिक सेक्टर के कर्मचारियों और पेंशनधारकों को दिया जाता है। इसका कैल्कुलेशन बेसिक के प्रतिशत के रूप में होता है। यह भत्ता कर्मचारी पर महंगाई का असर कम करने के लिए दिया जाता है।

Related Articles

Back to top button