बीजेपी MLA ने पूर्व प्रधानमंत्री को बताया अय्याश, कांग्रेस ने दिया ये जवाब  

न्‍यूज डेस्‍क

बीजेपी के बड़बोले विधायक विक्रम सिंह सैनी एक बार फिर विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के लिए अपमानजनक टिप्पणी की है। सैनी ने नेहरू और उनके परिवार को अय्याश बताया है।

बीजेपी विधायक के इस विवादित बयान के बाद कांग्रेस हमलावर हो गई है। कांग्रेस विधायक अजय कुमार लल्‍लू ने ट्वीट करके कहा है कि बीजेपी विधायक का बयान निंदनीय है। बीजेपी के नेताओं की यही विचारधारा है। हमें इस बयान पर ज्‍यादा अजरज नहीं करना चाहिए। बीजेपी नेताओं का शर्म आनी चाहिए।

दरअसल, यूपी के मुजफ्फरनगर के खतौली से विधायक विक्रम सिंह सैनी ने कुछ दिनों पहले फेसबुक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जवाहरलाल नेहरू को लेकर पोस्ट लिखा था। इसमें उन्होंने नेहरू पर अभद्र टिप्पणी की थी।

जब पत्रकारों ने सैनी से इस बारे में सवाल किया तो उन्होंने मांगी मांगने के बजाय नेहरू परिवार पर ही बोलना शुरू कर दिया। सैनी ने कहा, ‘नेहरू अय्याश था, अंग्रेजों के चक्कर में आकर देश का बंटवारा कर दिया। पूरा खानदान अय्याश था। राजीव ने शादी इटली में की। इनका तो काम ही ऐसा रहा है।’

बीजेपी विधायक विक्रम सिंह सैनी खतौली में पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर मनाए जा रहे सेवा सप्ताह कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बात करते हुए टिप्पणी की। सैनी इससे पहले भी कई मौकों पर विवादित टिप्पणी कर चुके हैं।

जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 के अधिकतर प्रावधान खत्म किए जाने के फैसले के बाद उन्होंने कहा था कि देश के मुसलमानों को खुश होना चाहिए कि वे अब बिना किसी डर के ‘गोरी’ कश्मीरी लड़कियों से शादी कर सकते हैं। यही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी के कुंवारे नेता भी अब कश्मीर जाकर वहां प्लॉट खरीद सकते हैं और शादी कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button