पाकिस्तानी टीवी एंकर ने इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों को लेकर की अभद्र टिप्पणी

न्यूज़ डेस्क

पाकिस्तानी टीवी एंकर ने भारतीय अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा को लेकर जहर उगला है। पाकिस्तानी टीवी एंकर वकार जका ने इंस्टाग्राम और ट्विटर पर एक विडियो शेयर किया है। इस विडियो में वो दीपिका और प्रियंका की शक्ल को लेकर विवादित टिप्पणी करते नजर आ रहे है। इसके अलावा एक और विडियो में उन्होंने कहा कि भारत के लोग उनका नाम भी सही से नहीं ले पाते है और अगर ऐसे में वह सामने आ जाए तो क्या होगा।

https://www.facebook.com/waqarzaka/videos/343653563189479/

बता दें कि पाकिस्तानी टीवी एंकर वकार जका एक विडियो जॉकी है। उन्होंने अपने वीडियो में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री से पाकिस्तान में भारतीय एक्टर्स के बिलबोर्ड हटाने की मांग की है। साथ ही मल्टीनेशनल कंपनियों को सलाह दी है कि अगर उन्‍हें पाकिस्‍तान में बिजनेस करना है तो वह भारतीय कलाकारों को प्रचार के लिए अप्रोच न करें।

इसके अलावा टीवी एंकर ने कहा कि एक बार जब उन्‍होंने दीपिका को सामने से देखा था तो उन्‍हें उल्‍टी आ गई थी। जबकि प्रियंका को देखने के बाद वो खुद में बहुत अजीब महसूस कर रहे थे। उनका ये विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वकार जका वीडियो जॉकी होने के साथ ही सोशल एक्टविस्ट भी हैं। उन्‍होंने यह वीडियो कार के अंदर बैठ कर बनाया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे उनके इस विडियो को भारतीय यूजर्स द्वारा बुरी तरह से ट्रोल किया जा रहा है। हालांकि, इससे पहले भी कई बार वकार जका इस तरह की वीडियो बना चुके हैं।

Related Articles

Back to top button