नाबालिग के साथ 8 महीने तक 80 लोगों ने जो किया…

जुबिली स्पेशल डेस्क
नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश में एक बेहद खौफनाक घटना सामने आई है। इस खौफनाक वारदात ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। दरअसल एक 13 साल की लडक़ी पर जुल्म की सारी हदें पार की गई है।
इस लडक़ी ने पहले अपनी मां को खो दिया और फिर आठ महीने तक लगातार गैंगरेप हुआ। इतना ही नहीं एक नहीं 80 लोगों ने उसकी इज्जत को लूटा है और यौन शोषण लगातार होता रहा है।
कोरोना काल में उसने अपनी मां को खो दिया था और फिर उसके साथ इंसानियत को शर्मसार करने की खौफनाक घटना हुई है। पुलिस मंगलवार के उसे गुंटूर से रेस्क्यू करने में सफल रही। इस दौरान पुलिस ने एक महिला को पकड़ा है जिसने उसे इस दलदल छोड़ा है।
पुलिस ने सारे मामले की जांच की तब जाकर पता चला है कि इस लडक़ी के साथ आठ महीने से इस तरह की वारदात हो रही थी और 80 से अधिक पुरुषों द्वारा उसके साथ गैगरेप किया गया है।

यह भी पढ़ें : दिव्यांग और गर्भवती महिलाओं को यूपी सरकार ने दी यह सुविधा
यह भी पढ़ें : कोरोना : भारत में बीते 24 घंटे में संक्रमण के 2.86 लाख नए केस, 573 मौत
यह भी पढ़ें : दिल्ली : महिला को अगवा कर किया गैंगरेप, कालिख पोतकर घुमाया
पुलिस के अनुसार बी.टेक के एक छात्र सहित 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस अब इन 80 लोगों को तलाश में जो इसमें शामिल थे। बताया जा रहा है कि पीडि़ता को एक महिला सवर्ण कुमारी ने गोद लिया था। दरअसल लडक़ी की मां की मौत कोरोना से हो गई थी।
इसके बाद लडक़ी की मां की जल्द ही कोविड -19 के कारण मृत्यु हो गई थी। इसके बाद लडक़ी को लेकर वह अपने घर चली गई। हालांकि, लडक़ी के पिता से यह बात छिपा ली गई। पिता की शिकायत पर पुलिस ने फिर इसमें एक्शन लिया है। आरोपी और पीडि़ता से पूछताछ करने पर पुलिस को पीडि़ता की स्थिति की दर्दनाक और चौंकाने वाली वास्तविकता का पता चला।



