ऑडिशन में 40 प्रतिभागियों ने दिखाए अपने हुनर

लखनऊ। आर्टमार्क प्रोडक्शन की तरफ से आयोजित होने जा रही डांस जंक्शन प्रतियोगिता के लिए पहले ऑडिशन में 40 प्रतिभागियों ने अपना हुनर दिखाया। प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन रिदम डांस फैक्ट्री हजरतगंज में कोरियोग्राफर प्रियंका रघुवंशी, ऋचा आर्या और सौम्या ने किया।

आर्टमार्क प्रोडक्शन के आयोजक सौम्या श्रीवास्तव और पार्थ श्रीवास्तव ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए अभी दूसरा ऑडिशन एक सितंबर को रिदम डांस फैक्ट्री हजरतगंज और तीसरा ऑडिशन आठ सितंबर को सिंगापुर मॉल गोमतीनगर में होगा।

  • 23 सितंबर को होने वाली डांस जंक्शन प्रतियोगिता के लिए पहले ऑडिशन में दिखी प्रतिभागियों की कतार
  • दूसरा व तीसरा ऑडिशन एक और आठ सितंबर को

इसमे चयनित प्रतिभागी डांस जंक्शन प्रतियोगिता जो कि 23 सितंबर को उर्दू ऑडिटोरियम गोमतीनगर में होगी, उसमे अपना हुनर दिखाएंगे। प्रतियोगिता के विजेता को कैश प्राइज के साथ साथ, डांस जंक्शन की ट्रॉफी भी मिलेगी।

Related Articles

Back to top button