भारत में मिला कोरोना का नया वेरिएंट

जुबिली न्यूज डेस्क

भारत में कोरोना की दूसरी लहर अभी थमी नहीं कि अब कोरोना का नया वेरिएंट मिलने की बात कही जा रही है। मंगलवार को भारत ने भी औपचारिक रूप से स्वीकार किया कि  AY.1 कोरोना वायरस का एक वेरिएंट मौजूद है जो कि डेल्टा वेरिएंट के करीब है।

जानकारों का कहना है कि AY.1 या B.1.617.2.1 का एक म्यूटेशन है, जिसेK417N कहा जा रहा है। इसे काफी संक्रामक बताया जा रहा है। यह बीटा वेरिएंट से जुड़ा है।

इसकी पहली बार पहचान दक्षिण अफ्ऱीका में हुई थी। मंगलवार को कोविड-19 टीकाकरण पर बने राष्ट्रीय विशेषज्ञ समूह के प्रमुख वीके पॉल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा-पहली बार इसकी पहचान मार्च महीने में यूरोप में हुई थी लेकिन दो दिन पहले ही यह लोगों में पाया गया है। हाँ, भारत में कोरोना का नया वैरिएंट पाया गया है, लेकिन अभी चिंता की कोई बात नहीं है।

उन्होंने कहा कि अभी हमें इसके बारे में बहुत कुछ पता नहीं है। हम इसे लेकर अध्ययन कर रहे हैं। देश में इसके संक्रमण को लेकर भी अध्ययन किया जा रहा है।

अंग्रेजी अखबार द हिन्दू में सोमवार को एक रिपोर्ट छपी थी कि भारत की पांच प्रयोगशालाओं की ओर से नए वेरिएंट का डेटा मई और जून में GISAID  को सौंपा गया था। GISAID  एक वैश्विक संस्था है।

यह भी पढ़ें : क्या है जदयू का ‘मिशन कांग्रेस’? 

यह भी पढ़ें :  आप नेता ने भाजपा पर लगाया हमले का आरोप

वहीं ब्रिटेन के निकाय पब्लिक हेल्थ इंग्लैंड ने कहा है कि GISAID में भारत से 63 जीनोम सात जून तक आए हैं। इनमें आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना और कर्नाटक में AY.1 वेरिएंट के सबूत मिले हैं।

डॉ वीके पॉल ने कहा, ”म्यूटेशन एक जैविक तथ्य है। हमें बचाव के तरीके अपनाने हैं। हमें इसे फैलने का अवसर मिलने से रोकना होगा।”

यह भी पढ़ें : ऑपरेशन टीएमसी से कैसे निपटेगी भाजपा ?

यह भी पढ़ें :  अब केरल कांग्रेस में मची कलह  

उन्होंने कहा कि सोमवार को भारत में नोवावैक्स वैक्सीन आ गई। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि नोवावैक्स वैक्सीन का उत्पादन भारत में बड़े पैमाने पर होगा।

डॉ पॉल ने कहा, ”हम जानते हैं कि नोवावैक्स बिल्कुल सुरक्षितहै और इसकी एफिकेसी दर भी काफी उच्च स्तर की है। हमें गर्व होना चाहिए कि भारत में अब एक और वैक्सीन मोजूद है।”

नोवावैक्स अमेरिकी कंपनी है और वो भारत में सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया के साथ मिलकर  NVX-CoV2373 वैक्सीन बना रही है।

Related Articles

Back to top button