मैं, आदित्यनाथ योगी, ईश्वर की शपथ लेता हूं कि…और फिर से UP में योगी राज

  • डिप्टी सीएम बने ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य

जुबिली स्पेशल डेस्क

लखनऊ। योगी आदित्यनाथ ने आज राजधानी के इकाना स्टेडियम में दोबारा यूपी के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। योगी आदित्यनाथ को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई है।

https://twitter.com/ANINewsUP/status/1507309077541445632?s=20&t=lzt9ulfPWgWVPFZA1ymmvA

समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी, कई केंद्रीय मंत्री और बीजेपी शासित राज्यों के सीएम शामिल हुए हैं। वही केशव प्रसाद और ब्रजेश पाठक ने डिप्टी सीएम पद के तौर पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और BJP के अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत देश भर के गणमान्य मेहमानों समेत हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में BJP सरकार का शपथ ग्रहण समारोह चल रहा है।

उनके आलावा सुरेश कुमार खन्ना ने यूपी सरकार के मंत्री के रूप में शपथ दिलायी गई है। बता दें कि सुरेश खन्ना 9 बार विधायक रह चुके हैं। खन्नी समाज से आने वाले सुरेश कुमार खन्ना शाहजहांपुर से हैं। उन्होंने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ दिलायी गई है। कांग्रेस से भाजपा में आए और ब्राह्मण समाज में पैठ रखने वाले जितिन प्रसाद को भी योगी के मंत्रिमंडल में जगह मिली है।

https://twitter.com/ANINewsUP/status/1507324064456536069?s=20&t=lzt9ulfPWgWVPFZA1ymmvA

सूर्य प्रताप शाही ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है। सूर्य प्रताप शाही पथरदेवा से आते हैं। इससे पूर्व कल्याण सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं। भूमिहार समाज से आते हैं।

https://twitter.com/ANINewsUP/status/1507311965483413509?s=20&t=LKRueEfBway8GI32d0nCJA

स्वतंत्र देव सिंह को भी मंत्री पद की शपथ दिलायी गई है। पिछली योगी सरकार में भी वो मंत्री रह चुके हैं और वो परिवहन मंत्री थे, 2019 से बीजेपी के अध्यक्ष रहे हैं। उन्होंने मंत्री पद की शपथ ली है। बेबी रानी मौर्य ने मंत्री पद की शपथ दिलायी गई है।

https://twitter.com/ANINewsUP/status/1507313608060923911?s=20&t=LKRueEfBway8GI32d0nCJA

चौधरी लक्ष्मी नारायण ने मंत्री पद की शपथ ले ली है, वो मथुरा की छाता सीट से चुनाव जीते हैं। योगी सरकार में पशुधन मंत्री रह जुके हैं। जाट समाज से आते हैं और छाता सीट से 5 बार विधायक रहे हैं।

जयवीर सिंह ने मंत्री पद की शपथ ले ली है, वो मैनपुरी से हैं। वो माया-मुलायम सरकार में मंत्री रहे हैं और राजपूत जाति के नेता हैं।

 आंवला बरेली सीट से विधायक धर्मपाल सिंह ने मंत्री पद की शपथ ले ली है। कल्याण और राजनाथ सरकार में मंत्री रह चुके हैं. योगी की पहली सरकार में भी वो मंत्री रहे हैं, वो लोथी समाज से आते हैं और 5 बार विधायक रह चुके हैं।

नंद गोपाल गुप्ता इलाहाबाद दक्षिण सीट से विधायक हैं। वो वैश्य समाज से आते हैं, उनकी पत्नी प्रयागराज से मेयर हैं। राज्य में नागरिक उड्डयन मंत्री रह चुके हैं, उन्होंने मंत्री पद की शपथ ली है।

इसके अलाव स्वतंत्र देव सिंह, सुरेश खन्ना, सूर्य प्रताप शाही, बेबी रानी मौर्या, लक्ष्मी नारायण चौधरी, जयवीर सिंह, धर्मपाल सिंह, नन्द गोपाल गुप्ता नंदी, भूपेंद्र सिंह चौधरी, अनिल राजभर, जितिन प्रसाद, राकेश सचान, अरविन्द कुमार शर्मा, योगेंद्र उपाध्याय, आशीष पटेल, संजय निषाद ने भी कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली।

 राज्य मंत्री पद की शपथ

मनकेश्वर सिंह, दिनेश खटीक, संजीव गौड़, बलदेव सिंह ओलक, अजीत पाल, जसवंत सैनी, रामकेश निषाद, मनोहर लाल मन्नू कोरी, संजय गंगवार,बृजेश सिंह, केपी मलिक, सुरेश राही, सोमेंद्र तोमर, अनूप प्रधान बाल्मीकि, प्रतिमा शुक्ला, राकेश राठौर गुरु, रजनी तिवारी, सतीश शर्मा, दानिश आजाद अंसारी और विजय लक्ष्मी गौतम ने राज्य मंत्री पद की शपथ ली। नितिन अग्रवाल, कपिल देव अग्रवाल, रविंद्र जयसवाल और संदीप सिंह, गुलाब देवी, गरीश चंद यादव, धर्मवीर प्रजापति, असीम अरुण, जेपीएस राठौर, दयाशंकर सिंह, नरेंद्र कश्यप, दिनेश प्रताप सिंह, अरुण सक्सेना ,दयाशंकर मिश्रा दयालु ने राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार पद शपथ ली।

Related Articles

Back to top button