महिला दिवस पर महिलाओं को स्वास्थ्य से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई

लखनऊ। भारत विकास परिषद गोमती नगर विस्तार शाखा की तरफ से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर लोनापुर गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में 2:30 बजे से महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करनेके लिए डॉ सीमा पांडे जी का एक उद्बोधन हुआ, जिसमें 35 लड़कियों व महिलाओं ने भाग लिया।

इस कार्यक्रम में महिलाओं को स्वास्थ्य से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। महिलाओं व लड़कियों के बीच सेनेटरी पैड, बिस्किट और पेन का वितरण किया गया।


इस कार्यक्रम में डॉक्टर सीमा पांडे जी ने सभी महिलाओं को स्तन कैंसर से संबंधित महत्वपूर्ण बातें भी बताई। सभी महिलाओं ने खुलकर अपनी बातें रखी तथा स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं के विषय में चर्चा की।

गोमती नगर विस्तार शाखा की तरफ से डॉ .प्रीती श्रीवास्तव , बीना बिष्ट, निधि अस्थाना, सुनीता सिंह, राधिका बिष्ट, आशा धौनी, अंजना श्रीवास्तव, रमावती जी भी उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Related Articles

Back to top button