शीतकालीन सत्र आज से , कुल 15 बैठकें होंगी

जुबिली स्पेशल डेस्क

सोमवार से संसद का शीतकालीन सत्र शुरू हो रहा है। यह सत्र 22 दिसंबर तक चलेगा। इस सत्र में कुल 19 विधेयक सदन में पेश होंगे। आज 10.15 बजे पीएम मोदी संबोधन करेंगे।

ये विधेयक होंगे पेश

  • सरकार जम्मू और कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक 2023 पेश करेगी जो जम्मू-कश्मीर में महिलाओं को सीटों का एक तिहाई आरक्षण प्रदान करेगा
  •  पुडुचेरी की विधान सभा में महिलाओं को आरक्षण प्रदान करने के प्रावधानों को शामिल करने के लिए केंद्र शासित प्रदेश सरकार (संशोधन) विधेयक 2023 भी पेश किया जाएगा
  •  ये दोनों विधेयक उन 7 नए विधेयकों में से हैं, जो इस सत्र में सरकार के विधायी एजेंडे का हिस्सा हैं

 कुल 33 लंबित विधेयकों में से 12 विचार और पारित होने के लिए सूचीबद्ध हैं.

  •  इनमें तीन आपराधिक कानून संशोधन विधेयक भी शामिल हैं, जिन्हें पहले लोकसभा में पेश करने के बाद स्थायी समिति को भेजा गया था
  • राज्यसभा में पेश अन्य चुनाव आयुक्त (नियुक्ति, सेवा की शर्तें और कार्यालय की अवधि) विधेयक 2023 को शीतकालीन सत्र के दौरान विचार और पारित करने के लिए रखा जाएगा

17वीं लोकसभा के 14वें सत्र और राज्य सभा के 262वें सत्र के दौरान लाए जाने वाले संभावित विधेयकों की सूची

I – विधायी कार्य:-

1. लोकसभा द्वारा पारित निरसन और संशोधन विधेयक, 2023.

2. राज्यसभा द्वारा पारित अधिवक्ता (संशोधन) विधेयक, 2023.

3. राज्यसभा द्वारा पारित प्रेस और पत्र-पत्रिका पंजीकरण विधेयक, 2023.

4. संविधान (जम्मू और कश्मीर) अनुसूचित जाति आदेश (संशोधन) विधेयक, 2023.

5. संविधान (जम्मू और कश्मीर) अनुसूचित जन जाति आदेश (संशोधन) विधेयक, 2023.

6. जम्‍मू और कश्‍मीर आरक्षण (संशोधन) विधेयक, 2023.

7. जम्मू और कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक, 2023.

8. भारतीय न्‍याय संहिता, 2023.

9. भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता,2023.

10. भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 2023.

11. डाकघर विधेयक, 2023.

12. मुख्य निर्वाचन आयुक्त और अन्य निर्वाचन आयुक्तों (नियुक्ति, सेवा शर्तों और कार्यालय अवधि) विधेयक, 2023.

13. बॉयलर विधेयक, 2023.

14. करों का अनंतिम संग्रहण विधेयक, 2023.

15. केन्‍द्रीय वस्तु एवं सेवा कर (दूसरा संशोधन) विधेयक 2023.

16. जम्‍मू और कश्‍मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक, 2023.

17. केन्‍द्र शासित प्रदेश सरकार (संशोधन) विधेयक, 2023.

18. राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली कानून (विशेष प्रावधान) दूसरा (संशोधन) विधेयक, 2023.

19. केन्‍द्रीय विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक, 2023

Related Articles

Back to top button