पत्नी ने जाने से किया इनकार तो पति के गुस्से का शिकार हुई बेटी

न्यूज़ डेस्क

लखनऊ। ससुराल जाने से पत्नी ने इनकार किया तो पति ने आपा खो दिया। ससुराल पहुंचे पति ने गुस्से में आकर अपने मासूम बेटी को जमीन पर पटकर मार डाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। ये घटना यूपी के मिर्जापुर स्तिथ लालगंज थाना क्षेत्र के राजापुर गांव की है।

लालगंज थाना के राजापुर गांव निवासी मुन्नालाल बिंद की शादी दो वर्ष पूर्व लहंगपुर चौकी क्षेत्र के राजापुर गांव निवासी उमाशंकर बिंद की पुत्री मुन्नी से हुई थी। शादी के बाद उनको पुत्री हुई।

ये भी पढ़े: …तो क्वारंटाइन होने को क्यों तैयार है TEAM INDIA

ये भी पढ़े: ट्रकों से हो रही नशीले पदार्थों की तस्करी

मुन्नी लॉकडाउन से पहले पुत्री वैष्णवी के साथ मायके चली आई थी। मंगलवार को मुन्नालाल पत्नी की विदाई कराने ससुराल पहुंचा। बीती रात उसने पत्नी की विदाई की जिद पकड़ ली। लेकिन मुन्नी ने जाने से इनकार कर दिया।

पत्नी के ससुराल न जाने को लेकर दोनों में बहस होने लगी। इस दौरान बेटी मुन्नी उसकी गोद में थी। आरोप है कि विवाद के दौरान मुन्नालाल ने बेटी को छीन कर जमीन पर पटक दिया। इससे मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।

ये भी पढ़े: कोरोना : अब प्रियंका ने एक लाख मास्क लखनऊ भेजे

परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए। वहां से उसे मंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मुन्नी के पिता उमाशंकर बिंद ने थाने में तहरीर देकर मुन्नालाल पर मासूम को पटकने का आरोप लगाया।

थानाध्यक्ष हरिश्चंद्र सरोज का कहना है कि आरोपी पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। जांच में ये बात सामने आई कि युवक पत्नी की विदाई कराने आया था। पत्नी के इनकार करने पर विवाद के दौरान छीना-झपटी में बच्ची गिरकर घायल हो गई। उपचार के दौरान उसकी मौत हुई।

ये भी पढ़े: तय रेट से ज्यादा पर शराब बेची तो सरकार लेगी इतना जुर्माना

Related Articles

Back to top button