सड़क हादसे में घायल हुई विधवा, तब उठा ‘घिनौनी वारदात’ से पर्दा

न्यूज़ डेस्क

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मथुरा के थाना फरह क्षेत्र में एक विधवा से दुष्कर्म का मामला सामने में आया है। छह माह पूर्व हुई घटना का खुलासा तब हुआ, जब सड़क हादसे में घायल विधवा को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच में पता चला है कि घायल महिला गर्भवती है। यह जानकार परिजनों के होश उड़ गए।

जब पीड़िता से पूछा तो उसने आप बीती बताई। पीड़ित के पिता ने थाना फरह में मुकदमा दर्ज कराया है। दुष्कर्म का आरोप पड़ोसी युवक पर है। आरोपी फरार है, फरह पुलिस ने उसकी तलाश में जुटी हुई है।

भरतपुर क्षेत्र की एक युवती का विवाह फरह के नगला में हुआ था। करीब चार साल पहले उसके पति की मौत हो गई। आरोप है कि छह माह पूर्व पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर विधवा से दुष्कर्म किया। विरोध करने पर विधवा के बच्चों को जान से मारने की धमकी दी गई।

पड़ोसी ने किया था दुष्कर्म

डर के कारण महिला खामोश रही। करीब 10 दिन पूर्व विधवा सड़क हादसे में घायल हो गई थी। महिला को उपचार के लिए भरतपुर में भर्ती कराया गया और जब चेकअप हुआ तो पता चला कि महिला छह माह की गर्भवती है। विधवा ने पूरा घटनाक्रम अपने पिता को बताया।

पिता ने शनिवार को बेटी की ससुराल के पड़ोसी के खिलाफ थाना फरह में मुकदमा दर्ज कराया। प्रभारी निरीक्षक उत्तमचंद पटेल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही दुष्कर्म के आरोपी अर्जुन उर्फ मिरचुआ को गिरफ्तार किया जाएगा। तलाश शुरू कर दी गई है।

Related Articles

Back to top button