BCCI ने माही को क्यों कहा-#ThankYouMSDhoni

जुबिली स्पेशल डेस्क

नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने हाल में ही क्रिकेट संन्यास लिया है। हालांकि धोनी आईपीएल-13 में अभी खेल रहे हैं। मौजूदा सीजन में महेंद्र सिंह धोनी की टीम का बोरिया बिस्तर बंध चुका है।

आईपीएल के इतिहास में पहली बार है कि चेन्नई इस तरह से बाहर हुई है। धोनी के अचानक से क्रिकेट छोडऩे पर हर कोई हैरान था। धोनी के संन्यास के बाद कहा जा रहा था कि बीसीसीआई बहुत जल्द उनके लिए विदायी मैच करा सकता है।

हालांकि अब ऐसा होना संभव नजर नहीं आ रहा है। दरअसल बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए चयन समिति ने धोनी के बिना वाली 32 सदस्यीय भारतीय दल का ऐलान किया।

इसके फौरन बाद बीसीसीआई ने धोनी को सलाम करते हुए ट्विटर का कवर फोटो बदल दिया है। बीसीसीआई ट्विटर पर एक नजर दौड़ायी जो आप देख सकते हैं कि टीम इंडिया के साथ नए युग की शुरुआत करने से पहले BCCI ने कहा- #ThankYouMSDhoni…

बीसीसीआई का कवर फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। आईपीएल में धोनी की टीम उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी और प्ले ऑफ की दौड़ से भी बाहर हो गई थी।

अगर धोनी के प्रदर्शन पर गौर किया जाये तो वो पूरी तरह से नाकाम रहे हैं। धोनी न तो बल्लेबाजी में चले हैं और न ही कप्तानी में। अब ये बड़ा सवाल है क्या धोनी का आईपीएल करियर भी खत्म हो गया है।

Related Articles

Back to top button