‘2020 में किसका वध होगा?’

न्यूज डेस्क

बिहार में विधानसभा चुनाव करीब आ रहा है और इसके साथ ही नेताओं के विवादित बयान भी सामने आने लगा है। इस बार विवादित बयान राजद प्रमुख लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप ने दिया है। अपनी भक्ति और धार्मिक गेटअप के लिए चर्चा में रहने वाले तेज प्रताप यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ विवादित बयान दिया है।

एक जनसभा को संबोधित करने के दौरान राजद नेता तेज प्रताप यादव ने भीड़ से विवादित नारे लगवाए। उन्होंने लोगों से पूछा कि 2020 में किसका वध होगा? इस पर भीड़ से आवाज आई ‘नीतीश का’।

वैशाली जिले के राजापाकर में राजद नेता तेज प्रताप यादव एक महायज्ञ में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने पहले शंख और फिर बांसुरी बजाई। इस दौरान उन्होंने जदयू प्रमुख नीतीश कुमार का नाम लिए बिना उनकी तुलना कंस से की।

यह भी पढ़ें : तो क्या सोनिया और राहुल गांधी की नागरिकता खत्म हो जायेगी ?

जनसभा को संबोधित करते हुए  तेज प्रताप ने कहा कि यह मुझे बोलने की जरूरत नहीं है। आप लोग अच्छे से जानते हैं कि बिहार किस दौर से गुजर रहा है। बिहार को बचाने के लिए हम दिन रात मेहनत कर रहे हैं।

इससे पहले तेज प्रताप ने प्रधानमंत्री मोदी पर भी निशाना साधा था। पीएम मोदी दिल्ली में हुनर हाट घूमने गए इस दौरान उन्होंने लिट्टी-चोखा खाते हुए अपनी तस्वीर साझा की थी। इस पर तेज प्रताप ने उनपर निशाना साधा था। बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप ने लिखा, “कतनो खईबऽ लिट्टी चोखा, बिहार ना भुली राउर धोखा..!”

यह भी पढ़ें :ऐसे कैसे खत्म होगा टैक्स आतंकवाद

यह भी पढ़ें : तो ओवैसी ने मजबूरी में लिया है वारिस पठान पर एक्शन

Related Articles

Back to top button