जानें यूपी में कब दस्तक देगा मानसून

जुबिली न्यूज़ डेस्क

लखनऊ। ताउते के बाद अब बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहा चक्रवात तूफान यास उत्तर प्रदेश का मौसम बदलेगा। आने वाले 24 से 48 घंटों में यूपी में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं।

मई के इस तरह से बदलते मौसम को देखते हुए लोग कयास लगा रहे हैं कि इस बार मानसून जल्द आएगा। लेकिन मौसम विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि समय से पहले मानसून नहीं आएगा।

ये भी पढ़े:दिल्ली में बढ़ा लॉकडाउन, CM केजरीवाल बोले- 1 जून से मिल सकती है राहत

ये भी पढ़े: दादागिरी करने वाले कलेक्टर पर गिरी गाज, CM भूपेश ने दिए ये आदेश

मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार भारत में मानसून पहली जून को केरल के रास्ते आता है मगर इस बार चक्रवातीय तूफान और अन्य सहयोगी मौसमी हालात के मद्देनजर केरल में 29 या 30 मई को मानसून आ सकता है।

ये भी पढ़े:काबू में कोरोना, 24 घंटे में कम हुए नए केस

ये भी पढ़े: कोरोना से इतना घबराए लोग कि बैंकों से निकलवाने लगे जमापूंजी

उत्तर प्रदेश में समय से पहले मानसून के आगमन की सम्भावना से इनकार करते हुए वो कहते है यूपी में 20 जून के आसपास मानसून आने की सामान्य तारीख है और फिलहाल इसके प्रदेश में समय से पहले सक्रिय होने के आसार नहीं हैं।

वहीं भारतीय मौसम विज्ञान केन्द्र की वेबसाइट पर दी गयी जानकारी के अनुसार आगामी 24- 25 मई को यश चक्रवातीय तूफान के सक्रिय होने के आसार बन रहे हैं। इसके असर के चलते आगामी 24 व 25 मई को उत्तर प्रदेश में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं।

Related Articles

Back to top button