एक्स पर बायो बदल क्या संदेश दे रहे पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान?

भोपाल: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार 14 दिसंबर को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) के बायो में बदलाव किया है। उन्होंने अपने बायो में ‘भाई और मामा’ के साथ ‘मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री’ लिखा है। इससे पहले उनके एकाउंट पर मुख्यमंत्री लिखा रहता था।

बदा दें, राज्य में शिवराज सिंह चौहान का काफी लोकप्रिय हैं। इसके चलते युवा उन्हें मामा कहते हैं, वहीं महिलाएं शिवराज सिंह चौहान को ‘भाई’ कहती हैं।

शिवराज सिंह चौहान लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है, जब मोहन यादव को पार्टी ने सीएम बनाया तो कई महिलाएं शिवराज से मिलने पहुंचीं। यहां महिलाओं ने रोते हुए कहा था- ‘भइया हमने तो आपको वोट दिया था।’ महिलाएं उनसे रोते हुए लिपट गई थीं।

वहीं बीते दिन बुधवार को मोहन यादव के शपथ ग्रहण के बाद जब सभी निकलकर जाने लगे तो शिवराज की गाड़ी को लोगों की भीड़ ने रोक लिया था। बाद में गाड़ी से उतरकर शिवराज सिंह चौहान ने अपने समर्थकों से मुलाकात की और फिर निकल गए।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 10 दिसंबर 2023 को हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। उनकी जगह बीजेपी ने मोहन यादव को मध्य प्रदेश का नया मुख्यमंत्री बनाया है।

चौहान ने अपने ट्विटर बायो में बदलाव करते हुए केवल ‘भाई और मामा’ लिखा है। पार्टी का भी जिक्र नहीं किया है। माना जा रहा है कि शिवराज ने इसके जरिए संदेश देने की कोशिश की है कि वो अब एक आम आदमी हैं। राज्य के लोगों के लिए केवल ‘भाई और मामा’ हैं और मध्य प्रदेश की सेवा के लिए हमेशा तैयार रहेंगे।

चौहान के एक्स बायो में बदलाव को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा हो रही है। कुछ लोग इसे शिवराज सिंह चौहान के दिल्ली की राजनीति में नहीं जाने के रूप में देख रहे हैं। जबकि कुछ लोग इसे एक नई शुरुआत के रूप में देख रहे हैं। बता दें, शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे हैं।

Related Articles

Back to top button