ट्रैक्टर रैली में हुई हिंसा को लेकर राजनीतिक दलों ने क्या कहा

जुबिली स्पेशल डेस्क

गणतंत्र दिवस के दिन राजधानी दिल्ली में किसानों की ओर से निकाली गई ट्रैक्टर रैली के दौरान जमकर बवाल हुआ है। आलम तो यह है कि पुलिस को इसे काबू करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा है।

इतना ही नहीं इस दौरान आंसू गैस के गोले दागकर आंदोलनरत किसानों का काबू करने की कोशिश की गई। जानकारी के मुताबिक इस दौरान करतब दिखाते समय एक ट्रैक्टर पलट गया और एक चालक की मौत हो गई और कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की खबर है।

इसके साथ ट्रैक्टर रैली के दौरान कई जगह से हिंसा की खबर दिन भर आई है। इस हिंसा को लेकर राजनीतिक दलों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस से लेकर शिवेसना ने इस हिंसा की कड़ी निंदा की है।

 

 

 

शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि दिल्ली में जो चल रहा है उसका समर्थन कोई नहीं कर सकता। उन्होंने कहा, ”अगर सरकार चाहती तो आज की हिंसा रोक सकती थी। दिल्ली में जो चल रहा है उसका समर्थन कोई नहीं कर सकता।

कोई भी हो लाल किला और तिरंगे का अपमान सहन नहीं करेंगे। लेकिन माहौल क्यों बिगड़ गया? सरकार किसान विरोधी कानून रद्द क्यों नहीं कर रही? क्या कोई अदृश्य ताकत राजनीति कर रहा है? जय हिंद।

दिल्ली में सत्तारुढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली में हुई हिंसा की निंदा करते हुए कहा कि आज की हिंसा की हम कड़ी निंदा करते हैं। यह खेदजनक है कि केंद्र सरकार ने इस हद तक स्थिति को बिगड़ने दिया।

Related Articles

Back to top button