Weather Update: UP में जमकर बरसेंगे बदरा

जुबिली स्पेशल डेस्क

लखनऊ। देश के कई राज्यों में भारी बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। कई राज्यों में हालात तो बाढ़ जैसे पैदा जरूर हो गए है। गुजरात, महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा, जम्मू और कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बाढ़ के चलते कई जिदंगी खत्म हो गई।

इतना ही नहीं आने वाले दिनों में कई राज्यों में बाढ़ का खतरा बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। मौसम विभाग की माने तो उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश का ये सिलसिला अभी 20 सितंबर तक बना रह सकता है।

मॉनसून की ट्रफ रेखा वाराणसी, डाल्टनगंज, दीघा और फिर पूर्व दक्षिण पूर्व की ओर बंगाल की खाड़ी की ओर निकल चुकी है। इस वजह से यहां पर बारिश की स्थिति पैदा हो सकती है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश समेत झारखंड और कोलकाता में अगले कुछ दिन हल्की से मध्यम बारिश होने की पूरी संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने मीडिया को बताया है कि दिल्ली में आज, 18 सितंबर को बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश होने की संभावनाएं कम है।

वहीं, अगर तापमान की बात करें तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश को लेकर नया अपडेट दिया है। लखनऊ में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री तो अधिकतम 32 डिग्री दर्ज की जा सकती है। आसमान में बादल छाए रहेंगे. इस दौरान ठीक-ठाक बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

यूपी की बात करें तो पूरे राज्य में भीषण गर्मी पड़ रही है लेकिन बांदा में तापमान 50 डिग्री पहुंच गया था। आसमान से बरस रही आग से आम आदमी के साथ-साथ पेड़-पौधे झुलस रहे थें। इस वजह से लोग अब उत्सुकता से मानसून का इंतेजार करने लगे थे।

शहर न्यूनतम तापमान    अधिकतम तापमान

  • दिल्ली 24.0              34.0
  • श्रीनगर 14.0            30.0
  • अहमदाबाद 26.0    32.0
  • भोपाल 23.0            30.0
  • चंडीगढ़ 24.0         34.0
  • देहरादून 21.0        31.0
  • जयपुर 23.0           35.0
  • शिमला 19.0         25.0
  • मुंबई 26.0            32.0
  • लखनऊ 25.0      31.0
  • गाजियाबाद 24.0   32.0
  • जम्मू 20.0           33.0
  • लेह 7.0             23.0
  • पटना 26.0         31.0

बता दें कि पिछले महीने जून में देश के कई राज्यों में आसमान से आग बरस रहा थी। तापमान 50 डिग्री के करीब पहुंच चुका था। लोग सितम बरपा रही इस गर्मी से बेहाल थें।

यूपी, मध्य प्रदेश, दिल्ली, बिहार, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा समेत कई राज्यों में आग बरस रही थी। आम आदमी से लेकर पेड़-पौधे, जानवर सभी बेहाल थें।

Related Articles

Back to top button