दिल्ली में बदलने जा रहा मौसम का मिजाज

जुबिली न्यूज डेस्क

उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश और दिल्ली समेत कई राज्यों में पड़ रही भीषण गर्मी से हर कोई हलकान है। इंसान से लेकर पेड़-पौधे, जीव-जंतु सभी आसमानी आग से झुलस रहे हैं।

बाकी राज्यों में गर्मी से कब निजात मिलेगी यह तो नहीं मालूम लेकिन राजधानी दिल्ली के लोगों को इस तपती गर्मी से जल्द राहत मिलने की उम्मीद है।

दरअसल दिल्ली में मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। राजधानी में अगले कुछ दिनों तक आंधी-तूफान और फिर लगातार तीन दिनों तक बारिश होने के आसार है। और तो और इस दौरान अधिकतम तापमान में भी 8 डिग्री सेल्सियस तक कमी आ जाएगी।

यह भी पढ़ें :  लालू के 17 ठिकानों पर CBI का छापा, दर्ज हुआ एक और केस

यह भी पढ़ें :  निठारी कांड के अभियुक्तों की सज़ा का एलान, सुरेन्द्र कोली को सजाये मौत

यह भी पढ़ें :  जेल से रिहा हुए सपा नेता आजम खान, मिलने पहुंचे शिवपाल

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 28  डिग्री सेल्सियस रहने वाला है, जबकि अधिकतम तापमान 45  डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।

वैज्ञानिकों के अनुसार, आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे और आंधी-तूफान भी आ सकता है। इसके बाद, रविवार को भी धूल भरी आंधी-तूफान के आने की आशंका जताई गई है।

दिल्ली में 22 मई से बारिश का अनुमान जताया गया है। रविवार को न्यूनतम तापमान 28  डिग्री और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। इस दिन बारिश भी होगी।

इसके बाद 23  मई को अधिकतम तापमान में एक डिग्री की कमी आएगी और यह 38  डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच जाएगा। उसके बाद 24 मई को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 27  डिग्री और अधिकतम तापमान 37  डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें : जानकारों ने क्यों कहा-क्या यूक्रेन युद्ध में रूस की हार हो गई है? 

यह भी पढ़ें :  …तो गुजरात और हिमाचल में भी डूबेगी कांग्रेस की लुटिया!

यह भी पढ़ें :   सैन्य बलों को आरटीआई के दायरे से बाहर रखने की तैयारी

फिलहाल 22 से 24 मई तक बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। इसके बाद, 25 व 26 मई को भी दिल्ली में बादल छाए रहेंगे।

Related Articles

Back to top button