मौसम विभाग की भविष्यवाणी-दिल्ली-UP में पड़ेगी कड़ाके की ठंड

लखनऊ। ठंड का मौसम अब शुरू हो गया है। हालांकि कुछ दिनों तक ठंड का प्रकोप बेहद कम देखने को मिल रहा था लेकिन अब कड़ाके की ठंड ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। आलम तो ये हैं कि उत्तर प्रदेश और पंजाब के कई शहरों में ठंड ने तेजी से दस्तक दी है और इस दौरान कई शहर कोहरे की चादर में नजर आये हैं।

मौसम विभाग ने ठंड को लेकर लोगों को एलर्ट किया है। मौसम विभाग ने लोगों को सावधान करते हुए बताया है कि दिल्ली, यूपी और बिहार में ठंड और बढ़ सकती है।

भारतीय मौसम विभाग ने मंगलवार को असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के अलग-अलग हिस्सों में बारिश की संभावना जतायी है। इतना ही नहीं पहाड़ी राज्यों में हल्की बारिश और बर्फबारी देखने को मिलेगी। इस वजह से मैदानी इलाकों में ठंड और बढ़ सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार हवा की गति तेज हो गई है और इस वजह से दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण भी कम हो सकता है। अगले चार से पांच दिन में ऐसे रहे तो सोमवार को न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री और अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

  • आईटीओ में AQI का लेवल 332
  • आरकेपुरम में AQI का लेवल 355
  • पंजाबी बाग में AQI का लेवल 356
  • नेहरू नगर में AQI का लेवल 383
  • पटपड़गंज में AQI का लेवल 360
  • अशोक विहार में AQI का लेवल 360
  • सोनिया विहार में AQI का लेवल 350
  • जहांगीरपुरी में AQI का लेवल 374
  • रोहिणी में AQI का लेवल 322
  • विवेक विहार में AQI का लेवल 376
  • बवाना में AQI का लेवल 356
  • वजीरपुरी में AQI का लेवल 386
  • मुंडका में AQI का लेवल 356
  • आनंद विहार में AQI का लेवल 360 दर्ज किया गया

Related Articles

Back to top button