Video में देखें जापान के पूर्व PM शिंजो आबे को कैसे मारी गई गोली

जुबिली स्पेशल डेस्क

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजे आबे को लेकर बड़ी खबर आ रही है। दरअसल उनको किसी ने गोली मार दी है। उनके गम्भीर रूप से घायल होने की बात सामने आ रही है।

स्थानीय मीडिया की माने तो जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे जब भाषण दे रहे थे तभी किसी ने उनपर किसी ने उन पर गोली चला दी है। जापान के NHK वर्ल्ड न्यूज के मुताबिक, आबे घायल हो गए हैं। हमलावर को मौके से पकड़ लिया गया है।

शिंजो आबे को लेकर जापान के PM फुमिओ किशिदा ने भावुक होते हुए कहा कि उनकी हालत बेहद नाजुक है… उन्होंने बताया कि शिंजो को बचाने की हर संभव कोशिश की जा रही है… उन्होंने ये भी कहा कि ये बर्बरता पूर्ण हमला था… ऐसी वारदातें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी…

उधर जानकारी मिल रही है कि जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को चुनाव के प्रचार के दौरान गोली मारी गई है। उनकी हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।

शिंजो आबे के सीने में एक गोली लगी है, शिंजो आबे को तुरंत एयरलिफ्ट किया गया है. जापान के अधिकारियों के मुताबिक, ‘जब शिंजो आबे को एयरलिफ्ट किया गया तब उनकी दिल की धड़कन बंद थी।

जापान के अधिकारियों का कहना है कि एयरलिफ्ट करते वक्त आबे के दिल की धड़कन की बंद थी, उनकी सांस नहीं चल रही थी।

मीडिया से बात करते हुए जापान के प्रधानमंत्री ने कहा फुमिओ किशिदा ने कहा, ‘ये बर्बर और दुर्भावनापूर्ण घटना है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

हम वो सब कुछ करेंगे जो हम कर सकते हैं. इस समय, डॉक्टर शिंजो आबे को बचाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं।’ पीएम किशिदा ने कहा, ‘मैं इस घटना की कड़े शब्दों में आलोचना करता हूं और इस समय मैं यही बताना चाहता हूं।’

Related Articles

Back to top button