Video : प्रियंका ने बताया-‘सबका साथ,सबका विकास का नारे’ का असली सच

जुबिली स्पेशल डेस्क

कांग्रेस के 85वें राष्ट्रीय अधिवेशन इस वक्त छत्तीसगढ़ में चल रहा है। कांग्रेस का पूरा कुनबा वहां पर जुटा पड़ा है। इतना ही नहीं कांग्रेस के कई बड़े नेता इस अधिवेशन का हिस्सा है और मौजूदा सरकार पर हमला बोल रहे हैं।

अधिवेशन तीसरे दिन रविवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने संबोधित किया है। जहां एक ओर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मोदी सरकार को घेरा तो दूसरी ओर उन्होंने पूरे विपक्ष को एक जुट होने की नसीहत भी दे डाली।

इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार पर हमलावार रूख अपनाते हुए अडानी के मामले को लेकर पीएम मोदी को घेरा। उन्होंने कहा कि ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि एक अडानी सब पर भारी। सबका साथ, सबका विकास का नारा मित्र का साथ, मित्र का विकास में बदल चुका है।

राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा से कांग्रेस की विचारधारा की लंबी लकीर खींचकर दिखाई

उन्होंने राहुल गांधी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से कांग्रेस की विचारधारा की लंबी लकीर खींचकर दिखाई है।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर लोगों को भारतीय जनता पार्टी की विरोधी सभी पार्टियों से एकजुट होकर लडऩे की उम्मीद है, लेकिन सबसे ज्यादा उम्मीद कांग्रेस से है।

उन्होंने कहा कि चुनाव में एक साल बचा है. जितनी पार्टियां हैं, जिनकी विचारधारा इनसे (बीजेपी) विपरीत है, उनसे उम्मीद है कि एकजुट होकर लड़े , लेकिन सबसे ज्यादा उम्मीद कांग्रेस से है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी का संदेश और सरकार की विफलताओं को लोगों तक पहुंचाएं। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा से कांग्रेस की विचारधारा की लंबी लकीर खींचकर दिखाई है.

प्रियंका गांधी ने कहा कि वे लोग जो देश की राजनीति को देखकर समझ रहे हैं कि कुछ गलत हो रहा है, उन्हें एक मंच देना हमारा काम है। उनकी आवाज को बुलंद करना हमारा काम है। वहीं वे लोग जो यह नहीं समझ रहे हैं, उन्हें भी यह बताना और समझाना हमारा काम है। यह एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है।

Related Articles

Back to top button