Accident के बाद सामने आया चोटिल पंत का Video…खून से सने चेहरे के साथ…

जुबिली स्पेशल डेस्क

आज शुक्रवार का दिन है लेकिन सुबह होते ही देश को तीन शोक समाचार मिले हैं। पहला पीएम मोदी की मां ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है जबकि फुटबॉल की दुनिया के बेताब बादशाह पेले भी इस दुनिया से रुखसत हो गए है।

वहीं टीम इंडिया के सुपर स्टार ऋषभ पंत का हरिद्वार में सडक़ हादसा हो गया। इस दौरान वे घायल हो गए हैं। उनकी हालत भी काफी गम्भीर बतायी जा रही है।

भारतीय क्रिकेटर ऋ षभ पंत की कार का एक्सीडेंट हो गया है। इसमें उन्हें काफी चोटें आई हैं। स्थानीय मीडिया ने बताया कि जब वो रुडक़ी लौटते समय गुरुकुल नारसन क्षेत्र में शुक्रवार तडक़े हुआ।

ऋ षभ पंत की कार डिवाइडर से टकरा गई थी। ये हादसा इतना खतरनाक था कि कार में आग लग गई। आनन-फानन में पंत को अस्पताल लाया गया। इसके बाद डॉक्टरों ने फौरन उनका इलाज करना शुरू कर दिया।

डॉक्टरों की माने तो उनको पैर में भी गम्भीर चोट लगी है। भारतीय स्टार क्रिकेटर की कुछ फोटो भी सामने आई, जिसमें गंभीर चोटें दिखाई दे रही हैं।

फिलहाल देहरादून के मैक्स अस्पताल में निगरानी में हैं। दिल्ली से उत्तराखंड जा रहे पंत को गाड़ी चलाते समय झपकी आ गई, जिससे यह हादसा हुआ।

वाहन में आग लगने के बाद बचने के लिए खिलाड़ी को कार का शीशा तोडऩा पड़ा। वहीं सोशल मीडिया पर पंत का एक और वीडियो सामने आया है जिसको लेकर कहा जा रहा है कि ये वीडियो हादसे के फौरन बाद का है।

https://twitter.com/NNsonukanojia/status/1608721220773744641?s=20&t=_Mg9UmExtr0BW201YmiAtw

 

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में पंत को खून से सने चेहरे के साथ नजर आ रहे हैैं और पूरी तरह से होश में है। उन्हें एक चादर से लिपटा भी देखा जा सकता है।

पंत की स्थिति को लेकर बीसीसीआई ने बताया कि उनके माथे पर दो कट लगे हैं, दाहिने घुटने में लिगामेंट फट गया है और उनकी दाहिनी कलाई, टखने, पैर के अंगूठे में भी चोट लगी है और उनकी पीठ पर घर्षण की चोट लगी है।

Related Articles

Back to top button