VIDEO: दिल्ली में आज हुई बारिश तो…

जुबिली स्पेशल डेस्क

पूरे देश में बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। कई राज्यों में बारिश इतनी ज्यादा हो रही है कि वहां पर अब बाढ़ का खतरा भी मंडरा रहा है। पहाड़ से लेकर मैदानी इलाकों में भी बारिश अब और ज्यादा खतरनाक हो गई है। देश के कई बड़े शहर जलमग्न हो गए हैं।

इतना ही नहीं सडक़ें और पुल तेज पानी के बहाव में तहस-नहस हो गई और बह गई है। कई शहरों में दूर-दूर तक चारों तरफ सिर्फ पानी का सैलाब नजर आ रहा है।देश के 17 राज्यों के 174 जिले में बाढ़ और बारिश की वजह से 546 लोगों की जिंदगी ख़त्म होने की खबर सामने आई है। ताज़ा आंकड़ों के अनुसार 477 लोग घायल हुए हैं. 8764 घर बर्बाद, 8418 पशुओं की मौत और 50 हजार हेक्टेयर फसल बर्बाद होने की सूचना है।

दिल्ली के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी घुस गया है (फोटो: PTI)

स्थानीय मीडिया ने बताया है कि यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। इतना ही नहीं पिछले पांच दशक के रिकॉर्ड टूट गए हैं। यमुना का जलस्तर बढऩे से आम लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

आलम तो ये हैं कि हजारों परिवारों को अपना घर छोडक़र सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट होना पड़ा है। दिल्ली में गुरुवार सुबह 6 बजे यमुना का जलस्तर 208.41 मीटर पर पहुंच गया है, जो एक रिकॉर्ड है।दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर बताया कि जिन इलाकों में पानी भर रहा है, वहां पर सब सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को बंद किया जा रहा है….केजरीवाल सरकार में मंत्री आतिशी ने कहा, दिल्ली में आपातकाल की स्थिति है. दिल्ली में पहली बार ऐसा हुआ की यमुना का जलस्तर इतना ऊंचा हुआ है।यमुना के आसपास के इलाके में पानी भर गया है। वजीराबाद प्लाट कल ही बंद कर दिया गया था। ज्यादा पानी घुस गया था. उन्होंने कहा कि दिल्ली की सप्लाई पर भी असर पड़ेगा। हिमाचल और हरियाणा से लगातार पानी आ रहा है. पानी के वेग को कोई रोक नहीं सकता है।राहत और बचाव कार्य ही उपाय है।

दिल्ली में बीते तीन दिनों से जारी लगातार बारिश के बीच यमुना उफान पर है।मौसम विभाग के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में बारिश ने पिछले 41 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। दूसरी ओर हरियाणा ने भी दिल्ली की मुसीबत बढ़ा दी है क्योंकि हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से 1 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इस वजह से दिल्ली सरकार ने बाढ़ की चेतावनी जारी कर दी है।वही मजनू का टीला से लेकर आईटीओ तक में जलजमाव ने लोगो की मुश्किलें बढ़ा दी है।

Related Articles

Back to top button