Video : वाॅक करते समय गिर गईं CM ममता और बहने लगा खून…

पश्चिम बंगाल की मुख्ममंत्री ममता बनर्जी को लेकर बड़ी खबर आ रही है। दरअसल ममता बनर्जी अपने घर में पर गिर गई। इसके बाद उनको सिर में गहरी चोट आई है।

इसके बाद आनन-फानन में उनको अस्पताल लाया गया है जहां उनकी हालत नाजुक बतायी जा रही है। ममता बनर्जी की तस्वीरे सामने आई है जहां उनके माथे में खून निकलता हुआ नजर आ रहा है और लग रहा है कि उनको गहरी चोट लगी है। उनकी पार्टी टीएमसी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर लिखा कि हमारी चेयरपर्सन को गंभीर चोट आई है। उनके लिए दुआ कीजिए।

https://twitter.com/satire_001/status/1768480481115521063?s=20

इससे पहले वो सडक़ हादसे का शिकार हो गई थी और उनको गंभीर चोटे आई थीं। इससे पहले जून 2023 में वह एक हादसे का शिकार हो गई थीं जबकि 2021 में विधानसभा चुनाव से पहले चोटिल हो गई थीं।

कुल मिलाकर लोकसभा चुनाव से पहले ममता बनर्जी की चोट उनकी पार्टी के बड़ा झटका है क्योंकि वो लगातार मोदी सरकार को चुनौती दे रही थी लेकिन अब उन्हें गम्भीर चोटे आई है। इस वजह से उनको चुनाव प्रचार में उतरना मुश्किल लग रहा है।

Related Articles

Back to top button