यूपी में ‘बहुत घना’ कोहरा, 10 राज्यों में अलर्ट जारी

जुबिली स्पेशल डेस्क

नई दिल्ली: उत्तर भारत में सर्दी अब पूरी तरह अपने चरम पर पहुंचने लगी है। पहाड़ी क्षेत्रों में तापमान गिरकर पानी बर्फ में बदल रहा है, जबकि मैदानी इलाकों में घने कोहरे ने आम जनजीवन की रफ्तार धीमी कर दी है।

इसी बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 12 दिसंबर की सुबह के लिए गंभीर चेतावनी जारी की है। अगर आप कल सुबह लंबी यात्रा की योजना बना रहे हैं तो सतर्क हो जाएं, क्योंकि कई राज्यों में ‘बहुत घना’ कोहरा छाने की संभावना है।

UP में ‘बहुत घना’ कोहरा, 10 राज्यों में अलर्ट जारी

IMD के अनुसार उत्तर प्रदेश में कल सुबह हालात बेहद चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं।
यहां ‘बहुत घना कोहरा’ (Very Dense Fog) छाने की आशंका है, जिससे विजिबिलिटी शून्य तक पहुंच सकती है।

इसके साथ ही हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश और ओडिशा सहित पूर्वोत्तर राज्यों 

  • असम
  • मेघालय
  • नगालैंड
  • मणिपुर
  • मिजोरम
  • त्रिपुरामें भी Dense Fog का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने लोगों से आग्रह किया है कि सुबह यात्रा करते समय फॉग लाइट का प्रयोग करें और सावधानी से वाहन चलाएं।

दिल्ली-एनसीआर में बढ़ी ठंड, कोहरे ने बढ़ाई परेशानी

दिल्ली-एनसीआर में भी तापमान लगातार नीचे जा रहा है। बुधवार रात 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जिससे कई इलाकों में न्यूनतम तापमान 8°C तक पहुंच गया।
IMD के अनुसार 11 से 13 दिसंबर के बीच दिन का तापमान 23–24°C और रात का तापमान 8–9°C के बीच रहने का अनुमान है।

तेज सर्द हवाओं और कोहरे के कारण ठिठुरन और कठिनाई दोनों बढ़ गई हैं।

Related Articles

Back to top button