जेएनयू की नई वीसी पर वरुण गांधी का तंज, कहा-अशिक्षा की…

जुबिली न्यूज डेस्क

भाजपा सांसद वरुण गांधी ने जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय की नई कुलपति प्रो. शांतिश्री धूलिपुड़ी पंडित की ओर से जारी एक प्रेस रिलीज पर तंज कसा है।

वरुण गांधी ने अपने ट्वीट में कहा है, नई जेएनयू वीसी की ये प्रेस विज्ञप्ति अशिक्षा की एक प्रदर्शनी है। इस प्रेस रिलीज में व्याकरण संबंधी कई गलतियां हैं।

यह भी पढ़ें : कोरोना : बीते 24 घंटे में संक्रमण के मिले 67,597 नए मामले, 1188 की मौत

यह भी पढ़ें : ‘महाभारत के भीम’ प्रवीण कुमार का निधन

भाजपा सांसद ने विस्तार से बताया है कि प्रेस रिलीज में क्या-क्या गलतियां हैं। नई कुलपति की नियुक्ति पर सवाल उठाते हुए उन्होंने लिखा है कि इस तरह की औसत नियुक्तियां हमारे युवाओं के भविष्य को नुकसान पहुंचाती हैं।

एक दिन पहले ही शिक्षा मंत्रालय ने शांतिश्री धूलिपुड़ी पंडित को जेएनयू का नया वीसी नियुक्त किया है। कुलपति की ओर जारी प्रेस रिलीज में अपनी नियुक्ति के लिए पीएम मोदी और शिक्षा मंत्रालय का आभार जताया है।

प्रो. शांतिश्री जेएनयू की पहली महिला कुलपति हैं। हालांकि उनकी नियुक्ति को लेकर कई लोगों ने सवाल उठाए है। स्वराज इंडिया के योगेंद्र यादव ने उनके पुराने ट्वीट्स का स्क्रीनशॉट लगाकर उनकी नियुक्ति पर सवाल उठाए हैं।

सीपीआई (एमएल) की कविता कृष्णनन ने भी नई जेएनयू वीसी के पुराने ट्विटर फीड का जिक्र करते हुए मोदी सरकार पर सवाल उठाए हैं।

यह भी पढ़ें : सामने आया ओवैसी पर हमले का नया वीडियो, गोली चलाते नजर आ रहे हमलावर

यह भी पढ़ें :  यूपी चुनाव : बीजेपी ने जारी किया संकल्प पत्र, जानिए क्या है इसमें खास

यह भी पढ़ें : UP चुनाव में अखिलेश को मिला ममता का साथ 

यह भी पढ़ें : गंगा में तैरते हुए शवों पर मोदी सरकार का कबूलमाना ! लेकिन आंकड़ा नहीं है

Related Articles

Back to top button