मऊ हिंसा में 19 गिरफ्तार, डीजीपी बोले हालात काबू में

न्यूज़ डेस्क

नए नागरिकता कानून का विरोध लगातार जारी है। नया नागरिकता कानून बनने के बाद से हंगामा हो रहा है। सीएबी अब सीएए हो गया है। राजनीति असम से होते हुए दिल्ली में जामिया और उत्तर प्रदेश में एएमयू और नदवा के कैम्पस तक पहुंच गई। इस बीच उत्तर प्रदेश के मऊ में कई जगह हिंसक प्रदर्शन हुआ। आगजनी और पथराव शुरू हो गया। पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा।

पुलिस महानिदेशक ओ.पी.सिंह ने कहा कि कर्फ्यू नहीं लगाया गया है, लेकिन निषेधाज्ञा सख्ती से लागू की जा रही है। उन्होंने कहा, ‘चूंकि प्रदर्शनकारियों को किसी भी जगह पर एकत्र होने की अनुमति नहीं दी जा रही है, इसलिए अब कोई समस्या नहीं है।’ इस मामले में अब तक 19 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, अब स्थिति काबू में है।

मऊ में हुई हिंसक प्रदर्शन के बाद प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सख्त नाराजगी जताई। उन्होंने देर रात वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए मऊ के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के साथ आजमगढ़ के कमिश्नर की जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि आप लोगों की लचर एप्रोच बर्दास्त नहीं क जाएगी। अगर ऐसा ही रहा तो निलंबन और विभागीय जांच के लिए तैयार रहिए।

बता दें, नागरिकता कानून के खिलाफ छात्रों के विरोध प्रदर्शन के हिंसक होने के बाद मऊ जिले में तनाव फैल गया। विरोध प्रदर्शन के दौरान वाहनों को आग लगा दी गई और पुलिस पर पथराव किया गया। कि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े।

छात्र, जामिया मिलिया इस्लामिया व अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के छात्रों के साथ एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए विरोध कर रहे हैं। देश के अन्य हिस्सों में भी विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं। हालांकि असम में हालात अब धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं।

Related Articles

Back to top button