कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सहित कई बड़े नेता नजरबंद

जुबिली न्यूज़ डेस्क

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में ग्राम प्रधान की हत्या का मामला टूल पकड़ता जा रहा है। दरअसल यहां के तरवां थानाक्षेत्र में ग्राम प्रधान सत्यमेव जयते पप्पू की हत्या के बाद कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल आज उनके परिवार से मिलने जा रहा था।लेकिन यूपी पुलिस ने उन्हें पहले ही रोक दिया और कई बड़े नेताओं को सर्किट हाउस में नजरबंद कर दिया है।

योगी आदित्यनाथ की पुलिस ने कांग्रेस के जिन नेताओं को नजरबंद किया है,उनमें कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पीएल पुनिया, प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितिन राउत शामिल है। इसके साथ ही इन नेताओं को किसी कार्यकर्ता से भी मिलने की इजाजत नहीं है।

यही नहीं यूपी पुलिस ने मीडिया के भी अंदर जाने पर रोक लगा दी गई है। फ़िलहाल जिला प्रशासन के अधिकारी अभी कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।

क्या है मामला

बता दें कि बीते शुक्रवार को आजमगढ़  में एक ग्राम प्रधान की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। इसके बाद इलाके में हिंसा भड़क गई। इसके बाद हत्यारे खुद ही ग्राम प्रधान के घर जाकर सूचना देते हैं। प्रधान की हत्या से गुस्साएं ग्रामीणों में जमकर बवाल मचाया और कई वाहनों तथा पुलिस चौकी में आगजनी की। इस हिंसा में एक बच्चे की मृत्यु होने की भी सूचना है। फ़िलहाल  इलाके में भारी फोर्स की तैनात की है।

Related Articles

Back to top button