अमेरिका : टेक्सास के शॉपिंग मॉल में गोलीबारी, 8 की मौत

जुबिली स्पेशल डेस्क

वाशिंगटन। अमेरिका के टेक्सास में एक बार फिर हिंसा देखने को मिल रही है। दरअसल यहां पर एक बार फिर गोलीबारी की घटना देखने को मिल रही है।

इस गोलीबारी में आठ लोगों के मारे जाने की खबर है जबकि पुलिस ने शूटर को बी ढेर कर दिया है। इस पूरी गोलीबारी में सात लोगों के गम्भीर रूप से घायल होने की खबर है।

अधिकारियों ने इस पूरी घटना पर मीडिया को जानकारी दी है कि टेक्सास के एलन में एलन प्रीमियम आउटलेट्स मॉल में दिग्ध हमलावर ने गोलीबारी की। इसके बाद इसका जवाब दिया गया है।

इस जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने संदिग्ध शूटर को ढेर कर दिया है। सोशल मीडिया पर इस पूरी घटना का वीडिया भी वायरल हो गया है।

फोटो और वीडिया पर गौर करे तो इनमें खून से लथपथ लोगों को जमीन पर गिरे देखा जा सकता है। वहीं एक वीडियो में मारा गया हमलावर भी दिख रहा है। इस दौरान शव के पास हमले में इस्तेमाल हुई बंदूक भी दिखाई दे रही है।

वीडियो के अनुसार, मॉल में मौजूद कई कर्मचारियों ने इमारत के अंदर शरण ली है. दुकानदार जिल वूली ने एक स्थानीय समाचार स्टेशन को बताया कि जब गोलियां चलीं तो वह अपनी 79 वर्षीय मां के साथ अंदर थीं।

वूली ने सीबीएस सहयोगी डब्लूडीजेटी को बताया, “मुझे तुरंत पताचल गया कि यह बंदूक की गोली थी।इसके बाद हम फर्श पर लेट गए।”

एलन पुलिस विभाग ने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लोगों से क्षेत्र में जाने से बचने की सलाह दी है। शेरिफ कार्यालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि मॉल में कुछ पीड़ित फंसे हुए हैं। हालांकि, प्रवक्ता ने कहा कि फिलहाल उनकी स्थिति की जानकारी नहीं हैं।

ऐसा पहला मौका नहीं है इस तरह की घटना अमेरिका में हुई है। इससे पहले कई बार गोलीबारी की घटना देखने को मिलती रही है। वहीं इस ताजा घटना से वहां के लोगों में डर और खौफ का माहौल पैदा हो गया है।

Related Articles

Back to top button