UP कैबिनेट ने पास किये ये अहम प्रस्ताव

जुबिली पोस्ट ब्यूरो

लखनऊ। लोकभवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में विधानमंडल का मानसून सत्र 18 जुलाई से आहूत करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। इसके अलावा इन फैसलों पर लगी कैबिनेट की मुहर।

गोरखपुर में प्राणि उद्यान बनने का प्रस्ताव पास। प्राणि उद्यान के निर्माण में खर्च किए जाएंगे 181.82 करोड़ रुपये। प्रदेश में वृक्षारोपण के लिए दिए जाएंगे नि:शुल्क पौधे। 22 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य। इसके लिए ग्राम प्रधान के अलावा वृक्ष अभिभावक का भी होगा चयन।

प्रदेश में अंब्रेला एक्ट लागू होगा। इसके तहत निजी विश्वविद्यालयों की गुणवत्ता, सत्र और कंट्रोलिंग में आएगी समानता। गोरखपुर में महंत अवैद्यनाथ राजकीय महाविद्यालय की लागत बढ़ाकर 30 करोड़ किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी।

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा अधिकरण का होगा गठन। इस अधिकरण में प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च शिक्षा के विवादों का निस्तारण होगा। इसमें एक अध्यक्ष के अलावा 2 उपाध्यक्ष और 6 सदस्य किए जाएंगे मनोनीत। उपाध्यक्ष और सदस्य न्यायिक और प्रशासनिक सेवा से होंगे।

Related Articles

Back to top button