यूक्रेन संकट : रूस के अरबपतियों ने गवाएं 90 अरब डॉलर

जुबिली न्यूज डेस्क

यूक्रेन पर रूस के हमले की अधिकांश देश निंदा कर रहे हैं। सभी उसे युद्ध बंद करने की अपील कर रहे हैं। इतना ही नहीं कई देश रूस पर कड़े प्रतिबंध भी लगा चुके हैं, बावजूद रूस टस से मस नहीं हो रहा, जबकि इसकी वजह से रूस के अरबपतियों को काफी नुकसान हो रहा है।

फोर्ब्स में छपी रिपोर्ट के अनुसार यूक्रेन में चल रहे हमलों के बीच रूसी अरबतियों ने करीब 90 अरब डॉलर गंवा दिए हैं।

यह भी पढ़ें  : रूस पर यूरोपियन यूनियन ने लगाए बेहद कड़े प्रतिबंध

यह भी पढ़ें  : NSE Scam : आनंद सुब्रमण्यम को सीबीआई ने किया गिरफ्तार

यह भी पढ़ें  :  रूस पर प्रतिबंधों के बाद बढ़त के साथ खुले एशियाई बाजार

फोर्ब्स की इस रिपोर्ट में इयन मार्टिन ने रूसी समाचार एजेंसी तास के हवाले से बताया है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने देश के शीर्ष अरबपतियों की बैठक भी बुलाई है।

जब से रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन पर हमले का ऐलान किया है, जब से शेयर बाजार भी धड़ाम से गिरे हैं। इस कारण भी लोगों को बड़ा नुक़सान हुआ है।

वहीं इस बीच अमेरिका, ब्रिटेन और यूरोपीय संघ ने भी अपनी पाबंदी में रूस के बैंकों और अरबपतियों को निशाना बनाया है। उनकी संपत्ति फ्रीज कर दी गई है और उनके आने जाने पर भी रोक लगा दी गई है।

फोर्ब्स ने आंकड़ों के आधार पर ये जानकारी दी है कि 16 फरवरी से रूसी अरबपतियों ने करीब 90 अरब डॉलर गंवा दिए हैं। इनमें से करीब 39 अरब डॉलर का नुकसान सिर्फ गुरुवार को ही हुआ है।

यह भी पढ़ें  : नवाब मलिक 8 दिन तक ED की रिमांड में भेजे गए, ट्वीट कर कहा- कुछ ही देर की खामोशी है फिर…

यह भी पढ़ें  : यूक्रेन : रूस के हमले में सात लोगों की मौत, कई घायल

फोब्र्स के अलावा ब्लूमबर्ग ने भी यही रिपोर्ट दी है। रूस का शेयर बाजार 33 फीसदी गिर गया है, जबकि डॉलर के मुकाबले रुबल की कीमत रिकॉर्ड स्तर पर नीचे चली गई है।

फोर्ब्स ने बताया है कि रूस के जिन अरबपतियों को भारी नुकसान हुआ है,उनमें हैं- एलेक्पेरोफ, मिखेल्सन, मोरदाशोफ़, पोतेनिन और केरिमोफ़।

Related Articles

Back to top button