ट्रंप का दावा: भारत-पाकिस्तान जंग में 4-5 लड़ाकू विमान गिरे

जुबिली स्पेशल डेस्क

वाशिंगटन डी.सी. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि मई महीने में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए संघर्ष के दौरान 4-5 लड़ाकू विमान मार गिराए गए थे। उन्होंने एक बार फिर इस बात पर जोर दिया कि उन्होंने व्यापार के मुद्दे पर दोनों परमाणु शक्ति संपन्न देशों के बीच युद्धविराम में मध्यस्थता की थी।

व्हाइट हाउस में कुछ रिपब्लिकन सांसदों के साथ डिनर के दौरान ट्रंप ने यह टिप्पणी की, हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि ये लड़ाकू विमान भारत के थे या पाकिस्तान के।

ये भी पढ़ें : सीरिया के राष्ट्रपति अल शरा राजधानी छोड़ भागे, तुर्की ने दी थी चेतावनी

ये भी पढ़ें : “उमा भारती का छलका दर्द, क्यों कहा राजनीति की कीमत परिवार ने चुकाई

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, “वास्तव में विमानों को हवा में मार गिराया जा रहा था। पांच, पांच, चार या पांच, लेकिन मुझे लगता है कि वास्तव में पांच जेट विमानों को मार गिराया गया।”

भारतीय एयर चीफ मार्शल ने भी किया था दावा

10 मई को भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम समझौते के कुछ दिनों बाद, एयर मार्शल ए.के. भारती ने कहा था कि भारत ने कई उच्च तकनीक वाले पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों को मार गिराया, हालांकि उन्होंने संख्या का ज़िक्र नहीं किया था।

वहीं, पाकिस्तान ने भारत के दावे को कमतर आंकते हुए कहा था कि पाकिस्तानी वायु सेना (पीएएफ) के केवल एक विमान को मामूली क्षति हुई है। पाकिस्तान ने राफेल सहित छह भारतीय विमानों को मार गिराने का दावा किया था।

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ ने पाकिस्तान के दावे को खारिज किया

पाकिस्तान के इस दावे को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने खारिज कर दिया। उन्होंने स्वीकार किया कि युद्ध के दौरान कुछ लड़ाकू विमान गिराए गए थे।

जनरल चौहान ने कहा कि नुकसान संघर्ष के शुरुआती चरणों में हुआ था, लेकिन सशस्त्र बलों ने अपनी गलतियों को तुरंत सुधार लिया और पाकिस्तान पर फिर से हमला किया।

सीडीएस ने आगे कहा, “महत्वपूर्ण बात यह नहीं है कि विमान गिरा, बल्कि यह है कि वे क्यों गिराए गए। क्या गलतियां हुईं, यही महत्वपूर्ण है, संख्या महत्वपूर्ण नहीं है।”

Related Articles

Back to top button