आज दिल्ली के जंतर मंतर की ओर बढ़ेंगे किसान

जुबिली स्पेशल डेस्क

नई दिल्ली। फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य को लेकर कानून बनाने की मांग को लेकर किसान एक बार फिर सडक़ पर उतर रहे हैं। इस बार उनकी तैयारी दिल्ली कूच करने की है।

स्थानीय मीडिया के अनुसार किसान आज यानी बुधवार को दिल्ली स्थित जंतर मंतर की तरफ जाने की तैयारी में है। हालांकि उनको रोकने लिए प्रशासन एलर्ट हो गया है और अपनी तैयारी पूरी कर ली है।

किसान नेताओं के अनुसार इस दौरान उनके साथ कई राज्यों के किसान जंतर मंतर पहुंचेंगे। किसानों की माने तो जो लूट हो रही है, उसे रोकने के लिए किसान सडक़ पर उतरे हैं।

आगे किसानों ने कहा कि ‘हमारी अभिव्यक्ति की आजादी को छीन जा रहा है। जनता को हमारे लिए सरकार से सवाल करना चाहिए। किसानों का भरोसा है कि वो जंतर मंतर का कार्यक्रम सफल जरूर होगा।

उनके अनुसार सरकार किसानों के साथ तानाशाहीपूर्ण रवैया अपना रही है। जंतर मंतर कूच के ऐलान के साथ ही किसानों ने सरकार से साफ मांग की है कि किसानों को प्रदर्शन के दौरान हुए नुकसान की भरपाई भी सरकार द्वारा की जाए।

मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार के किसानों ने दिल्ली मार्च के लिए पूरी तरह से तैयार है और छह मार्च को किसान शान्तिपूर्ण तरीके से दिल्ली में जंतर मंतर पहुंचने की तैयारी में है।

वहीं दिल्ली पुलिस ने अपनी तैयारी पूरी कर ली और टीकरी, सिंघू और गाजीपुर बॉर्डर, रेलवे और मेट्रो स्टेशनों पर निगरानी बढ़ाने का आदेश दिया है।

Related Articles

Back to top button