गर्मी से नहीं मिलेगी राहत और बढ़ेगा तापमान

जुबिली स्पेशल डेस्क

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर गर्मी ने अपना तांडव रूप दिखाना शुरू कर दिया है।

हालांकि कुछ दिनों से मौसम सुहाना था और गर्मी से राहत थी लेकिन अब ऐसे नहीं है और गर्मी फिर से उफान पर है। कहा जा रहा अगले कुछ भीषण गर्मी पड़ सकती है। अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।

दिन की शुरुआत, यानी सुबह भी 29 से 30 डिग्री के साथ होने के आसार हैं। ऐसे में लोगों को गर्मी से राहत नहीं।मिलने वाली है।

मौसम विभाग के अनुसार लू की संभावना कम है लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिलेगी।

पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को आसमान साफ रहेगा लेकिन धूप तेज होगी। अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम 26 डिग्री रहने की संभावना है। हालांकि 15 मई से तेज गर्म हवाएं चलेंगी।

इनकी गति 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे रहेगी। ये हवाएं काफी गर्म होगी और धूल उड़ा सकती है। वही 15 से 19 मई के बीच अधिकतम तापमान 42 से 44 और न्यूनतम 27 से 30 डिग्री रहेगा।

स्काईमेट के मुताबिक बीते पांच दिनों से राजधानी का तापमान 40 डिग्री से कम बना हुआ था। अब इसने 40 डिग्री को एक बार फिर पार कर लिया है। ऐसे में गर्मी फिर से बढ़ेगी।

मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा। मई में दिल्ली सहित उत्तर भारत में प्री-मॉनसून गतिविधियां सबसे अधिक होती हैं। और साथ लू चलने से इनकार नहीं किया जा सकता है जबकि 17 मई को एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस आएगा लेकिन यह काफी कमजोर होगा। दिल्ली में ज्यादा गर्मी पड़ सकती है।

PHOTO : SOCIAL MEDIA

बादल छा सकते हैं लेकिन गर्मी कम नहीं होगी। मौसम विभाग के इस हफ्ते तापमान 40 डिग्री से ज्यादा रह सकता है। इतना ही नहीं अगले दो दिनों में तापमान 45 डिग्री तक जा सकता है। तेज धूल भरी हवाएं और साथ में गर्म हवाएं चलने की संभावना भी है। इससे हालात लू जैसे बन जाएंगे। कुल मिलाकर भीषण गर्मी पड़ सकती है।

Related Articles

Back to top button