देश में फिर बढ़ा कोरोना का खतरा! देश में बढ़े केस, दिल्ली-महाराष्ट्र में मौतें

जुबिली न्यूज डेस्क 

नई दिल्ली |भारत में एक बार फिर कोविड-19 संक्रमण ने दस्तक दी है। बीते कुछ दिनों में कोरोना के एक्टिव मामलों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। गुरुवार को देश में कुल 4,866 एक्टिव केस दर्ज किए गए, जो बुधवार को 4,302 थे। हालांकि राहत की बात यह है कि कई मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं और अब तक 3,955 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं।

दिल्ली में केस और मौतें बढ़ीं

राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 105 नए केस सामने आए हैं। यहां कुल एक्टिव केस 562 तक पहुंच गए हैं। चिंता की बात यह है कि कोविड के कारण दिल्ली में 2 मौतें दर्ज की गई हैं — एक 5 महीने का बच्चा और एक 87 वर्षीय बुजुर्ग इस महामारी की चपेट में आकर जान गंवा चुके हैं।

कर्नाटक और महाराष्ट्र में भी जानलेवा बना कोरोना

  • कर्नाटक:
    दो लोगों की मौत हुई है — एक 65 वर्षीय पुरुष और एक 42 वर्षीय व्यक्ति की कोविड से मृत्यु दर्ज की गई।

  • महाराष्ट्र:
    कोरोना के चलते 3 मौतें हुई हैं, जिनमें

    • 76 साल के पुरुष

    • 79 साल की बुजुर्ग महिला

    • और एक अन्य गंभीर मरीज शामिल हैं, जिन्हें कोविड के साथ अन्य बीमारियां भी थीं।

राज्यों में एक्टिव केसों की स्थिति 

राज्य एक्टिव केस
केरल 1,487
दिल्ली 562
गुजरात 508
पश्चिम बंगाल 538
कर्नाटक 436
उत्तर प्रदेश 198
हरियाणा 63
बिहार 31
छत्तीसगढ़ 19
आंध्र प्रदेश 50
झारखंड 8
गोवा 8
असम 8
जम्मू-कश्मीर 5
हिमाचल प्रदेश 1
चंडीगढ़ 2

ये भी पढ़ें-शिक्षा प्रदूषण: स्वच्छ पर्यावरण की राह में सबसे बड़ी बाधा

फिर से बढ़ा अलर्ट, मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग जरूरी

कोविड केस बढ़ते देख स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को अलर्ट कर दिया है। अस्पतालों को तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं और जरूरी दवाओं, ऑक्सीजन और बेड की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है।
लोगों से अपील की गई है कि वे भीड़भाड़ से बचें, मास्क पहनें और “दो गज की दूरी” बनाए रखें।

Related Articles

Back to top button