बैंक में चोरी करने आया बदमाश धराया, जमकर हुई पिटाई

न्यूज़ डेस्क

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में सिकरारा थाना क्षेत्र के खपरहा बाजार स्थित काशी गोमती संयुक्त ग्रामीण बैंक में चोरी करने आए बदमाश को लोगों ने पकड़ लिया। इसके बाद लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की।

वहीं पुलिस को सूचना मिली तो मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने उसे लोगों से छुड़ाकर थाने लाई। पुलिस गहनता से जांच पड़ताल कर रही है। फिलहाल बदमाश के दो साथी फरार बताए जा रहे हैं।

ये भी पढ़े: अब 24वें हफ्ते में भी गर्भपात करा सकेंगी महिलाएं

बता दें कि बाजार में राज बहादुर सिंह के मकान में दूसरे ताल पर गोमती ग्रामीण बैंक की शाखा है। दोपहर में जब राजबहादुर के कर्मचारी अमरनाथ छत पर गए तो देखा कि एक व्यक्ति ऊपर कोने में दुपक कर लेटा है। उन्होंने शोर मचाना शुरू किया तो वह पीछे से कूदकर भागने लगा।

ये भी पढ़े: एक फरवरी से बदल जाएंगी ये चीजें, बैंकों में भी रहेगी हड़ताल

शोर सुनकर भीड़ ने उसे दौड़ाकर सौ मीटर दूर पकड़ लिया। बाजार वासियों ने उसकी वहीं पिटाई शुरू कर दी। करीब एक घंटे तक उसकी हजामत करने के बाद पुलिस को फोन किया गया।

एसपी संजय राव की माने तो पूछताछ में पता चला कि चोर के दो साथी फरार हो गए हैं। वहीं उसने स्वयं कबूल किया है कि वह बैंक में चोरी के लिए आया था। रात होने के इंतज़ार में छत पर दुबक कर लेटा हुआ था।

इस बीच उसे पकड़ लिया गया। उसके पास से रिवाल्वर, आरी, लोहे की रॉड आदि हथियार पुलिस ने बरामद किया है। संगीन धाराओं में उसे जेल भेजा जा रहा है।

ये भी पढ़े: ‘संस्कार हों तो नारायण मूर्ति जैसा’

Related Articles

Back to top button