बसंत के आगमन के साथ यूपी में बढ़ा तापमान

जुबिली न्यूज़ डेस्क

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बसंत ऋतु के आगमन के साथ ही तापमान में हल्की वृद्धि हुई है और लोगों को सर्दी से राहत मिली है। राज्य में पिछले 24 घंटों में मौसम आम तौर पर खुश्क रहा।

मौसम विभाग ने मंगलवार को बताया कि मुरादाबाद मंडल में दिन के तापमान में बढ़ोत्तरी देखी गयी, जबकि प्रदेश के अन्य इलाकों में कोई खास बदलाव नहीं देखा गया।

ये भी पढ़े: वजन कम करने के लिए किशमिश खाएं या अंगूर? क्या है हेल्दी ऑप्शन

ये भी पढ़े: SC ने पूछा OTT कंटेंट के लिए क्या कदम उठा रही है सरकार

प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस मुजफ्फरनगर में दर्ज किया गया जबकि 31 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ झांसी सबसे गर्म रहा।

मौसम विभाग का अनुमान है कि बुधवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम खुश्क रहने का अनुमान है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में घना कोहरा छाये रहने की संभावना है।

ये भी पढ़े: लाल ग्रह पर पहली बार उड़ेगा नासा का हेलीकॉप्टर

ये भी पढ़े: जाह्नवी को इस अंदाज में पहले नहीं देखा होगा आपने

Related Articles

Back to top button