चर्च में पूजा के दौरान मची भगदड़, 20 की मौत

न्यूज डेस्क

तंजानिया के एक चर्च में खुले में पूजा हो रही थी। इस दौरान वहां भगदड़ मच गई। बताया जा रहा है कि इस भगदड़ में में करीब 20 लोगों क मौत हो गयी हैं। इस मामले में मोशी शहर के जिला आयुक्त का कहना है कि, ‘भगदड़ में 20 लोग की मौत हो गई है। साथ ही कुछ लोग घायल भी हुए हैं, इसलिए मृतक संख्या बढ़ने की आशंका है।’

मिली जानकारी के अनुसार, यहां किलिमंजारो पहाड़ की ढलान पर स्थित मोशी नामक शहर के करीब स्थित स्टेडियम में सैंकड़ों लोग इकट्ठा थे। इस दौरान ‘पवित्र तेल’ से अभिषेक लेने के लिए लोगों में होड़ मच गई। जिसने कुछ देर बाद भगदड़ का रूप ले लिया।

मोसी जिला कमिश्नर किप्पी वारिओबा ने बताया कि घटना में 20 लोग मारे गए और 16 लोग घायल हैं। जो लोग मरे हैं उनमें पांच बच्चे भी शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि पवित्र तेल लेने के लिए जब जा रहे लोग दौड़ने लगे इस बीच भगदड़ मची। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। यह घटना बीती देर रात हुई है। माना जा रहा है कि कुछ और लोगों की मौत हो सकती है। फिलहाल स्थिति पर प्रशासन नजर बनाए हुए है।

Related Articles

Back to top button