सुशांत केस : सीबीआई जांच पर एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता ने क्या कहा

जुबिली न्यूज डेस्क

उच्चतम न्यायालय ने सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच का अधिकार सीबीआई को दे दिया है। इस फैसले के बाद से ही सुशांत के फैंस में खुशी की लहर है। सुशांत के परिजनों से लेकर बॉलीवुड ने इस फैसले का स्वागत किया है।

सुशांत के परिवार वालों ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि अब हमें न्याय मिलेगा। वहीं इस मामले में कई बॉलीवुड स्टार्स ने भी पॉजिटिव प्रतिक्रिया दी है। सुशांत की को-स्टार और करीबी दोस्त रही एक्ट्रेस कृति सेनन ने भी ट्वीट करते हुए कहा है कि अब उन्हें भी इस मामले में न्याय की उम्मीद दिखाई दे रही है।

ये भी पढ़े : सुशांत सिंह : सुप्रीम कोर्ट के CBI जांच के फैसले से किसको झटका लगा

sushant-and-ankita

ये भी पढ़े : कांग्रेस के नेतृत्व संभालने को लेकर प्रियंका गांधी ने क्या कहा?

ये भी पढ़े : यूपी के इस शहर में खुला स्कूल

ये भी पढ़े :PM Cares Fund : सरकारी कंपनियों से आया दान का बड़ा हिस्सा

ये भी पढ़े :  EDITORs TALK : अपराधी मस्त, पुलिस बेकाबू

कृति ने ट्वीट करते हुए लिखा- पिछले दो महीने बेहद बैचेनी भरे रहे हैं क्योंकि कुछ भी साफ समझ नहीं आ रहा था। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद एक उम्मीद की किरण जागी है कि आखिरकार सच्चाई सामने आएगी। अब विश्वास रखिए और सीबीआई को अपना काम करने दीजिए।

कंगना रनौत और अक्षय कुमार जैसे कई स्टार्स ने भी इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है। इसके अलावा सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने भी ट्वीट करते हुए लिखा- न्याय वही है जो सच बताए। सत्य की जीत हुई।

अदालत फैसले के बाद सुशांत के परिजनों का रिएक्शन भी सोशल मीडिया पर आया है। सुशांत की बहन श्वेता कीर्ति सिंह ने ट्वीट करते हुए भगवान को शुक्रिया अदा किया और कहा कि ईश्वर ने उनकी प्रार्थनाओं का जवाब दिया।

वही सुशांत सिंह राजपूत के फैमिली वकील विकास सिंह ने कहा- आज का दिन सुशांत के परिवार और उनके फैंस के लिए बहुत बड़ा दिन है। हम दो महीनों से सुशांत और उनके परिवार को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष कर रहे थे। मुझे उम्मीद है कि अब इस मामले में निष्पक्ष जांच हो पाएगी और सुशांत और उनके परिवार को न्याय मिलेगा।

ये भी पढ़े :  बैंकों ने कितना कर्ज अपने बही-खाते से हटाया?

ये भी पढ़े :   तालाबंदी में कितने लोग हुए बेरोजगार?

ये भी पढ़े :  कोरोना के बाद भारतीयों की मुश्किलें बढ़ायेगा ये बीमारी

Related Articles

Back to top button