अब इंडोनेशिया के टोबेलो में भूकंप के तेज झटके

जुबिली स्पेशल डेस्क

तुर्की, सीरिया, अफगानिस्तान, ताजिकिस्तान और चीन के बाद अब इंडोनेशिया के टोबेलो में भूकंप के जोरदार झटके से वहां के लोग दहशत में आ गए है।

बताया जा रहा है कि भूकंप के झटके की तीव्रता 6.3 थी। भूकंप इंडोनेशिया में हलमहेरा द्वीप के उत्तर में करीब 100 किमी की गहराई पर था। भूकंप का केंद्र टोबेलो से 177 किमी उत्तर में बताया जा रहा है।

वहीं भारत के गुजरात में भूकंप के झटके महसूस हुए। गुजरात में अमरोली में रात 11 बजकर 35 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस हुए है और इसकी तीव्रता 3.4 बतायी जा रही है।

गुरुवार को अफगानिस्तान और तजाकिस्तान में भी भूकंप के तेज झटके की खबर है। स्थानीय मीडिया की माने तो गुरुवार सुबह 06.07 मिनट पर आया।

वहीं तजाकिस्तान में सुबह 6:07 बजे 6.7 तीव्रता का भूकंप आया। इसके आलावा चीन में भूकंप आने की खबर है। चीन में इसकी तीव्रता 7.3 बतायी जा रही है। हालांकि अच्छी बात ये हैं कि जानमान का कम नुकसान हुआ।

Related Articles

Back to top button