लन्दन में ऐसा क्या हुआ कि बुरी तरह हिल गई सोनम कपूर

न्यूज़ डेस्क

पिछले कुछ दिनों से लगता है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर के दिन खराब चल रहे हैं। तभी तो उनके साथ एक के बाद एक घटना होती जा रही हैं। ताजा घटना लंदन की हैं। दरअसल ये घटना उनके साथ लन्दन की एक कैब में हुई थी। घटना इतनी भयावह थी कि वो बुरी तरह हिल गई हैं उन्होंने घठना का जिक्र करते हुए सभी को सतर्क रहने को कहा है।

इस घटना की जानकारी सोनम कपूर ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर दी हैं। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि, ‘मैंने लंदन की उबर कैब में सबसे डरावना अनुभव किया है। कृपया सतर्क रहिए। सबसे बेहतर और सुरक्षित है पब्लिक ट्रांसपोर्ट इस्तेमाल करना। मैं पूरी तरह हिल गई हूं।’ हालांकि उन्होंने ये नहीं बताया था कि उनके साथ आखिर हुआ क्या है।

लेकिन जब एक महिला ने कमेंट बॉक्स में पूंछा कि ऐसा क्या हुआ है, वो ऐसा इसलिए जानना चाहती थीं क्योंकि वो लंदन में ही रहती थीं और इससे उन्हें मदद मिल सकती थी।

इसके बाद सोनम ने बताया कि, ‘कैब चला रहा ड्राइवर स्थिर नहीं था और मेरे ऊपर बुरी तरह चीख-चिल्ला रहा था। मैं इससे अंदर तक बहुत डर गई हूं।’

सोनम के इस ट्वीट पर उबर ने भी जवाब दिया। उबर के ग्लोबल हेल्पलाइन अकाउंट ने कहा कि उनके ग्राहक किसी भी बारे में उन्हें सीधे शिकायत कर सकते हैं। हालांकि सोनम कपूर ने इसका कोई जवाब नहीं दिया। इस वाकये के बाद उनके फैंस कमेंट सेक्शन में उनकी सलामती पूछ रहे हैं।

बता दें कि बीते कुछ दिन पहले सोनम कपूर ने ब्रिटिश एयरवेज को लेकर ट्वीट किया था। सोनम ने बताया था कि कैसे वे तीसरी बार इस एयरलाइन में ट्रेवल कर रही हैं और उनका बैग दूसरी बार खो गया है। उन्होंने ये भी कहा था कि इससे उन्होंने सीख ली है और वे दोबारा कभी भी ब्रिटिश एयरवेज में ट्रेवल नहीं करेंगी। इस पर एयरवेज की तरफ से माफी भी मांगी गई थी।

Related Articles

Back to top button