सोनम कपूर ने अपने नाम से हटाया पति का सरनेम

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर हाल ही में फिल्म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ में नजर आई थीं। सोनम के अलाव इस फिल्म में अनिल कपूर, राजकुमार राव और जूही चावला भी अहम रोल में थे। इस फिल्म के कंटेंट को लेकर काफी बज था लेकिन बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। इस फिल्म का निर्देशन शैली चोपड़ा धर ने किया था। फिलहाल सोनम अपने अगले प्रोजेक्ट ‘द जोया फेक्टर’ में काम कर रही हैं।

इसकी कहानी अनुजा चौहान की किताब पर आधारित है जो विज्ञापन एजेंसी में काम करने वाली एक राजपूत लड़की जोया के इर्द गिर्द घूमती है। इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक शर्मा कर रहे हैं।

सोनम ने पिछले साल मई में अपने लॉन्‍ग टाइम बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा से शादी की थी। दोनों की शादी मुंबई में बड़ी धूमधाम से हुई थी। पूरा बॉलीवुड इनकी शादी में शरीख हुआ था। शादी के बाद सोनम ने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने नाम के साथ पति का नाम जोड़ते हुये सोनम कपूर से सोनम कपूर आहूजा कर लिया था। अब शादी के 9 महीने बाद ही सोनम ने फिर से अपना नाम बदल लिया है। सोनम ने केवल अपना नाम ही नहीं बदला है बल्कि अपने पति का सरनेम भी हटा लिया है।

सोनम कपूर आहूजा ने इंस्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट पर अपना नाम बदलकर ‘जोया सिंह सोलंकी’ कर लिया है। यह नाम उनकी आगामी फिल्म ‘द जोया फेक्टर’ में उनके कैरेक्टर का है। इसी फिल्म के प्रमोशन के लिए सोनम ने अपना नाम बदला है। फिल्म में दलकीर सलमान भी अहम रोल निभा रहे हैं।https://www.jubileepost.in

 

 

 

Related Articles

Back to top button