अरिजीत सिंह पर टूटा दुखों का पहाड़, क्यों हुआ ये सिंगर परेशान

जुबिली न्यूज़ डेस्क

मुंबई। कोरोना वायरस के कारण हो रही मौतें सभी के लिए चिंता का विषय बनी हुई हैं। आम लोगों के साथ- साथ स्टार्स भी अपनों को खो रहे हैं। हाल ही में बॉलीवुड से बुरी खबर सामने आई है कि सिंगर अरिजीत सिंह की मां का निधन हो गया है।

कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्हें कोलकाता के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सिंगर की मां ECMO पर थीं और उनकी हालत क्रिटिकल थी। आज सुबह 11 बजे उनकी मौत हो गई। अरिजीत अपनी मां के बहुत करीब थे।

ये भी पढ़े: कोविड टीकाकरण का ‘बर्डन शेयरिंग फार्मूला’

ये भी पढ़े:मुख्यमंत्री कोविड उपचार योजना के तहत 13,785 मरीज इलाजरत

अरिजीत की मां के हॉस्पिटल में एडमिट होने की खबर को एक्ट्रेस स्वास्तिका ने कंफर्म किया था। स्वास्तिका ने पोस्ट शेयर कर लिखा था- अरिजीत सिंह की मां के लिए A- ब्लड की जरुरत है। वो Amri Dhakuria में एडमिट हैं। फिल्म मेकर श्रीजित मुखर्जी ने भी लोगों से रिक्वेट की थी। श्रीजित मुखर्जी ने बंगाली में ट्वीट कर अरिजीत सिंह की मां के लिए मदद मांगी थी।

रिपोर्ट्स के अनुसार गुरुवार की सुबह अरिजीत सिंह की मां की तबीयत बिगड़ने लगी और सुबह 11 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। लाख कोशिशों के बाद भी डॉक्टर्स उन्हें नहीं बचा सके।

बता दें कि अरिजीत ने 2005 में अपने करियर की शुरुआत की थी। अरिजीत ने अपनी लाइफ में काफी संघर्ष किया। सिंगर को असली पहचान फिल्म आशिकी 2 के गाने ‘तुम ही हो’ से मिली। इसके अलाव अरिजीत ने कबीरा, सुनो ना संगमरमर, मस्त मगन, हमदर्द जैसे शानदार गाने दिए हैं।

ये भी पढ़े:चीन से बढ़ती नजदीकी पर रूसी राष्ट्रपति ने क्या कहा?

ये भी पढ़े:अब खुद कर सकेंगे कोरोना टेस्ट, जनिए कैसे

Related Articles

Back to top button