उत्तर प्रदेश खेल संघ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बने संतोष श्रीवास्तव

जुबिली न्यूज डेस्क

सिद्धार्थ प्रेस क्लब के अध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव को उत्तर प्रदेश खेल संघ का प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है। इनके मनोनयन पर शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दिया है। सभी ने खेल जगत में बेहतरी की उम्मीद भी जताई।


उत्तर प्रदेश खेल संघ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नरेंद्र मणि त्रिपाठी की ओर से जारी पत्र में जिले के वरिष्ठ पत्रकार, सिद्धार्थ प्रेस क्लब के अध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पद पर मनोनीत किया है।

प्रदेश अध्यक्ष ने खेल गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए प्रतिभाओं को बेहतर मंच दिलाने में अहम योगदान देने की अपेक्षा की है।

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाए जाने पर सदर विधायक श्याम धनी राही, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद माधव, पूर्व राज्यमंत्री राजू श्रीवास्तव समेत भाजपा नेता विपिन सिंह, कन्हैया पासवान, महेश वर्मा, अधिवक्ता राजन द्विवेदी, शुभांगी द्विवेदी, सुमित श्रीवास्तव आद‌ि ने बधाई दिया है।

Related Articles

Back to top button