Russia-Ukraine war : अमेरिकी राष्ट्रपति ने क्यों कहा-‘तीसरा विश्व युद्ध’ ही विकल्प ?

जुबिली स्पेशल डेस्क

यूक्रेन और रूस के बीच जंग का चौथा दिन है। रूस लगातार यूक्रेन पर बम बरसा रहा है और बड़े पैमाने पर तबाही मचा रहा है। इतना ही नहीं रूस की सेना ने कई इलाकों में अपना कब्जा जमा लिया है लेकिन यूक्रेन भी रूस को अपने तरीके से जवाब दे रहा है।

दूसरी ओर अमेरिका और उसके सहयोगी देशों ने रूस से अपने रिश्तों को खत्म करने की तैयारी में है। आलम तो यह है कि उसके अधिकारियों, बिजनेसमैन, बैंक और पूरे इकोनॉमिक सेक्टर पर तमाम तरह के प्रतिबंधों का घोषणा की गई है।

बाइडेन ने यहां तक कहा कि यूक्रेन को लेकर रूस पर लगाए जा रहे प्रतिबंधों का एकमात्र विकल्प ‘तीसरा विश्व युद्ध’ की शुरुआत होगी। बाइडेन ने ये बात एक इंटरव्यू के दौरान कही है। उन्होंने कहा कि सिर्फ विकल्प हैं।

रूस के साथ युद्ध लड़ा जाए और तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत की जाए। या दूसरा विकल्प ये है कि यह सुनिश्चित किया जाए कि जो देश अंतरराष्ट्रीय कानून के विपरीत काम करें, उन्हें ऐसा करने के लिए एक कीमत चुकानी पड़े। बाइडेन ने कहा कि ऐसी कोई ऐलान नहीं किया गया जो तत्काल हो। मुझे लगता है कि ये आर्थिक और राजनीतिक प्रतिबंध इतिहास में सबसे व्यापक प्रतिबंध है।

रूस के कदम से अमेरिका पूरी तरह से अब रूस के खिलाफ हो गया है और वो अब उसके खिलाफ मोर्चा खोलता हुआ नजर आ रहा है। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी जे. ब्लिंकन ने शुक्रवार को कहा था कि यूक्रेन पर हमला करने के एवज में रूस को इसका खामियाजा भुगतने के लिए तैयार रहना होगा क्योंकि रूस के इस बेवजह हमले की वजह से यूक्रेन के लोग संकट का सामना कर रहे हैं।

इसकी रूसी सरकार को एक गंभीर आर्थिक और राजनयिक कीमत चुकाएगी। कुल मिलाकर हालात बेहत खराब होते जा रहे हैं और अब देखना होगा कि अमेरिका अगला कदम क्या उठाता है।

 

Related Articles

Back to top button